ऐसा क्या हो गया कि शाहिद कपूर को अचानक कोर्ट जाना पड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने वहां लोगों की पैरवी भी की।
श्रद्धा कपूर की इस परेशानी को लेकर अचानक कोर्ट पहुंच गए शाहिद कपूर, करने लगे उनकी पैरवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के दूसरे चरण की शूटिंग रविवार से नई टिहरी में शुरू हो गई। फिल्म के शेड्यूल के पहले दिन जिला मुख्यालय के कोर्ट कंपाउंड में फिल्म की शूटिंग की गई। हीरो शाहिद कपूर और स्थानीय कलाकारों के साथ बिजली समाधान मंच के सीन शूट किए गए।
निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग दोबारा नई टिहरी में शुरू हो गई। बीते फरवरी और मार्च में दो माह तक फिल्म की शूटिंग नई टिहरी के पड़ियार हाउस, कोर्ट, वन चेतना केंद्र, डीएम कार्यालय परिसर, बौराड़ी के होटल, सैय्यद हाउस, बौराड़ी स्टेडियम, ढुंगीधार, टिहरी झील के आसपास हुई थी। इसके अलावा मसूरी, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार में भी फिल्म का कुछ हिस्सा फिल्माया गया था।
वहीं फिल्म की अभिनेत्री बुटीक संचालिका ललिता नौटियाल (श्रद्धा कपूर) और उसके मोहल्ले वालों का बिजली का बिल ज्यादा आ जाता है। शाहिद कपूर इसकी पैरवी कर रहे थे। इसके लिए मोहल्ले के लोग बिजली समाधान मंच में शिकायत करने पहुंचते हैं। उनकी ओर से शाहिद कपूर मुकदमा लड़ते हैं। सीन को निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने बड़ी बारीकी से शूट किए। तीन-चार टेक के बाद स्थानीय कलाकार अपने-अपने डायलॉग बोलने लगते हैं। उनका कहना है कि बिजली विभाग गरीब लोगों को जबरन ज्यादा बिल भेज रहा है, जबकि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है।