{"_id":"5b154edf4f1c1b9e6e8b63b4","slug":"car-accident-in-muzaffarnagar-haridwar-highway-miracle-save-passengers-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईवे से गुजर रही कार पर पलट गया रेत से भरा डंपर, हादसे की तस्वीरें देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे से गुजर रही कार पर पलट गया रेत से भरा डंपर, हादसे की तस्वीरें देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Tue, 05 Jun 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 05 Jun 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
accident in haridwar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुजफ्फरनगर-हरिद्वार हाईवे से गुजर रही भाजपा नेता के परिवार की कार पर रेत से भरा डंपर गिर गया। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। देखिए...
2 of 5
accident in haridwar
स्थानीय भाजपा नेता राजेश शर्मा की बहन, जीजा, भांजी की जान पर उस समय बन आई जब बगल से गुजर रहा खनिज सामग्री से भरा डंपर कार पर पलट गया। गनीमत रही कि कार में सवार एक व्यक्ति को छोड़कर किसी को चोट नहीं आई।
3 of 5
accident in haridwar
दुर्घटनास्थल पर डंपर को छोड़कर आरोपी चालक फरार होने में कामयाब रहा। ज्वालापुर क्षेत्र की आदर्श नगर कालोनी में भाजपा नेता व निवर्तमान पार्षद राजेश शर्मा रहते हैं। सोमवार को मुजफ्फरनगर के आदर्श नगर गांधी कालोनी में रहने वाले उनकी बहन ममता, जीजा नवनीत शर्मा, भांजी सिमरन हरिद्वार आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
accident in haridwar
कार उनका चालक सलीम चला रहा था। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास पहुंचने पर अचानक पीछे से आए कोरसेंट से लदे डंपर ने जब ओवरटेक करना चाहा तब वह अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। डंपर के पलटते ही कार में सवार लोगों में चिक पुकार मच गई।
विज्ञापन
5 of 5
accident in haridwar
उसी वक्त उधर से गुजर रहे भाजपा नेता संजय बहल ने राहगीरों की मदद से परिवार के लोगों और चालक को बाहर निकाला। सभी उपचार के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद ममता, सिमरन और कार चालक सलीम को छुट्टी दे दी गई। नवनीत शर्मा के पैर में गंभीर चोट आने पर उन्हें मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। एसओ कनखल ओमकांत भूषण ने बताया कि डंपर चालक की तलाश कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।