{"_id":"6ad265fa86eb524d8e01562e","slug":"dussehra-2026-181-foot-tall-effigy-of-ravana-will-be-set-ablaze-via-remote-control-in-dehradun-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दशहरा 2026: खास है देहरादून में सबसे ऊंचा 181 फीट का रावण, 21 लाख में बना, रिमोट से होगा पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा 2026: खास है देहरादून में सबसे ऊंचा 181 फीट का रावण, 21 लाख में बना, रिमोट से होगा पुतला दहन
Fri, 16 Oct 2026 11:38 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:38 PM IST
सार
देहरादून में इस बार भी रावण का दहन रिमोट से किया जाएगा। इसके लिए पुतले में दस बम लगाए गए हैं।
विज्ञापन
देहरादून में रावण का पुतला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 20 अक्तूबर को 79वां दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार उत्तराखंड के सबसे ऊंचे 181 फीट का रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा जो 21 लाख रुपये की लागत में बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले के साथ लंका का भी दहन होगा। इस बार भी रावण का दहन रिमोट से किया जाएगा। इसके लिए पुतले में दस बम लगाए गए हैं। शुक्रवार को परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। बिरादरी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी बिरादरी परेड ग्राउंड में भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि इस बार रावण की ऊंचाई को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार जहां से शोभायात्रा आती है वहां से परेड ग्राउंड में एंट्री नहीं होगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित, दस सदस्यीय टीम करेगी जांच
Trending Videos
परेड ग्राउंड में महोत्सव के दिन चार बजे तक प्रवेश होगा। इसके बाद परेड ग्राउंड में किसी की एंट्री नहीं होगी। उन्होंने बताया कि रावण दहन से पहले बिरादरी की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न इलाकों से होकर निकलेगी। इसके बाद परेड ग्राउंड में सबसे पहले लंका दहन होगा। इसके बाद मेघनाथ और कुंभकर्ण का दहन और फिर रावण दहन किया जाएगा।