{"_id":"6ad271f30b34a73517059438","slug":"uttarakhand-weather-rain-and-snowfall-expected-in-the-mountains-today-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड का मौसम: आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तरकाशी-पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के लिए यह अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड का मौसम: आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तरकाशी-पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के लिए यह अनुमान
Sat, 17 Oct 2026 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:21 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को अचानक बदले मौसम के बाद शुक्रवार को राहत मिली। प्रदेश भर में चटक धूप खिलने से पहाड़ों में ठंड से राहत मिली तो मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना हुआ। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ 14.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 अक्तूबर को बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है।
विज्ञापन