फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Seva Pakhwada: पंतनगर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, चौराहे पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, तस्वीरें

Sun, 18 Sep 2022 11:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Sep 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Seva Pakhwada: CM Pushkar Singh Dhami gave message of cleanliness by sweeping the road in pantnagar
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश - फोटो : Twitter @pushkardhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने पीपल चौराहे पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। 



मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध, समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को प्रदेश में सेवा पखवाड़े के रूप में दो अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश में स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं अन्य सेवा कार्य किए जाएंगे। 

Children Exploitation: सीएम धामी ने कहा- आज भी हर दुकान और संस्थान में सुनाई देता है एक नाम ‘छोटू’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को क्षय रोग मुक्त करने के लिए वर्ष 2025 का लक्ष्य तय किया है लेकिन उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश को क्षय रोग से मुक्त करने के लिए वर्ष 2024 का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त करने का संकल्प भी लिया गया है।

Seva Pakhwada: CM Pushkar Singh Dhami gave message of cleanliness by sweeping the road in pantnagar
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश - फोटो : Twitter @pushkardhami

धामी ने कहा कि किच्छा में मंजूर एम्स के सेटेलाइट सेंटर का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात की है।

Seva Pakhwada: CM Pushkar Singh Dhami gave message of cleanliness by sweeping the road in pantnagar
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश - फोटो : Twitter @pushkardhami

इस दौरान उन्होंने जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया। वहीं, विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उनकी प्रदेश एवं जनहित से जुड़ी विभिन्न जिज्ञासाओं का उत्तर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के उत्तराखंड के विजन 25 से युवाओं को रूबरू कराया। उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए और अपने कामकाज के अनुभव भी साझा किए। मुख्यंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से काफी लगाव है और उन्हें उत्तराखंड के प्रत्येक सेक्टर के बारे में बारीक से बारीक जानकारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Seva Pakhwada: CM Pushkar Singh Dhami gave message of cleanliness by sweeping the road in pantnagar
युवा संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : Twitter @pushkardhami

सीएम धामी ने युवाओं से संवाद के दौरान कहा कि भारत विश्व महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। देश आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन कर उभरा है। आज सेना गोली का जवाब गोले से देने में सक्षम है। देश बड़े निर्यातक से रूप में उभरकर सामने आया है। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य की अवस्थापना में कई हजार गुना वृद्धि हुई है। पीएम मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात मॉडल की तारीफ देश ही नहीं विदेशों में भी हुई है। 

विज्ञापन
Seva Pakhwada: CM Pushkar Singh Dhami gave message of cleanliness by sweeping the road in pantnagar
युवा संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : Twitter @pushkardhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में पहुंचकर युवाओं के सवालों का बहुत ही सहजता और सरलता से जवाब दिया। कार्यक्रम में मौजूद 800 युवाओं के बीवच निशा सिंह ने बैकलॉग के पद भरे जाने तथा बरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में प्रश्न किया, जिस पर सीएम ने कहा कि बैकलॉग ही नहीं, अन्य रिक्त पदों को भरना भी सरकार की प्राथमिकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed