फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ट्यूबलाइट' में सलमान के गले में इन जूतों का राज आपको फिल्म में नहीं, यहां मिलेगा

Sat, 24 Jun 2017 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Jun 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
secret behind salman shoes in tubelight movie
salman khan in tubelight

सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ फिल्म सलमान के जूतों को लेकर एक ऐसा राज खोल रहे हैं, जो आपको फिल्म में नहीं पता लगेगा।

secret behind salman shoes in tubelight movie
ट्यूबलाइट

चलिए, अब इस राज से पर्दा खोल देते हैं, कि सलमान के छाती पर जूतों के पीछे का ऐसा कौन सा राज है, जो आपको फिल्‍म में पता नहीं लगेगा।

secret behind salman shoes in tubelight movie
kishan

दरअसल, पिछले साल जुलाई में मसूरी में किशन शू मेकर की दुकान पर एक फोन आया। फोन करने वाले फिल्म डायरेक्टर कबीर खान थे। उन्होंने ‌दुकानदार को 50-60 के दशक में पहने जाने वाले जूते बनाने का आर्डर दिया। किशन तब शायद जानते भी नहीं थे कि उनके हाथ से बनाए हुए जूते सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट के पोस्टर में आर्कषण का केंद्र बनेंगे और ट्रेलर में भी सुर्खियां बटोरेंगे। किशन मूलरूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं, लेकिन अंग्रेजी शासन के वक्त उनके पुरखे मसूरी में आकर बस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
secret behind salman shoes in tubelight movie
kishan

किशन ने बताया कि कुछ साल पहले कबीर खान मसूरी आए थे। उन्होंने उनकी दुकान पर सैंडल बनावाए। फिर पिछली जुलाई में उनका फोन आया कि 50-60 साल पुराने अंदाज के 4-5 अलग-अलग डिजाइन के जूते चाहिए। आठ नंबर और नौ नंबर साइज के जूते बनाने को कहा। दरअसल यह खास तरह के मैन्स डिंगो लेदर बूट हैं। मसूरी में डिंगो बूट बनाने की परंपरा ब्रिटिश काल से ही चली आ रही है। 

विज्ञापन
secret behind salman shoes in tubelight movie
tubelight

डिजाइन देखने के बाद डायरेक्टर कबीर खान ने जूते फाइनल किए। किशन बताते हैं कि फिर कुछ दिन बाद उन्हें फोन आया कि डार्क टैन, स्वेड में आठ नंबर के 12 जोड़ी जूते चाहिए, लेकिन इन्हें हिमाचल के कूल्लू मनानी भेजना होगा। यहां उस दौरान फिल्म की शूटिंग चल रही थी। उन्होंने अपने कारीगरों के साथ मिलकर यह जूते तैयार किए और हरिद्वार से कुल्लू जाने वाली बस सेवा में पिछले साल नवंबर को 12 जोड़ी जूते भिजवाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed