स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की यह नई स्कीम आपको एक नही बल्कि डबल फायदा देगी। आगे जानिए कैसे...
SBI आपको फ्री में दे रहा 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, बस जल्दी से करें ये एक काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बैंक की लाइन में नहीं लगना चाहते तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आपके लिए खास यू ओनली नीड वन (योनो) मोबाइल ऐप लाया है। इस ऐप के माध्यम से खाता खोलने पर न केवल आपको झंझटों से मुक्ति मिलेगी, बल्कि पांच लाख रुपये का दुघर्टना बीमा भी मुफ्त मिलेगा। एसबीआई योनो के अलावा एक्सिस बैंक भी ग्राहकों के लिए घर बैठे डिजिटल खाता खोलने की सुविधा दे रहा है। यह खाता केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग ही खुलवा सकते हैं।
इस खाते को खोलना बहुत ही आसान है। मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और कुछ डिजिटल दस्तावेजों के जरिये इस एसबीआई में खाते को खोला जा सकता है। खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड होना जरूरी है। एक मोबाइल नंबर और ई-मेल से सिर्फ एक ही खाता खुल सकता है। इस खाते को सिर्फ भारतीय ही खुलवा सकते हैं। खाता खोलने के लिए नॉमिनी का नाम देना जरूरी है।
खाता खोलते समय आप जिस स्टेट बैंक की शाखा का चयन करेंगे, वह आपकी होम ब्रांच बन जाएगा। खाता खोलने की प्रक्रिया के तहत एक बार बैंक जाकर आधार वेरिफिकेशन कराना होगा। खाता खुल जाने के बाद आपको बैंक की सारी सुविधाएं मिलेंगी। खाता खुल जाने के बाद आपको प्लैटिनम डेबिट कार्ड मिलेगा। ऐप के जरिये खाता खुलवाने पर आपको पांच लाख रुपये तक मुफ्त दुर्घटना बीमा मिलेगा।
प्लेटिनम डेबिट कार्ड के जरिये आपको एटीएम से एक लाख रुपये तक निकालने की सुविधा मिलती है। ऐप के जरिये चेकबुक भी मंगा सकते हैं लेकिन इसके लिए प्रति पेज 10 रुपये देने होंगे। खाते का पूरा स्टेटमेंट आपको ई-मेल आईडी पर मिलता रहेगा। अगर इस खाते में आप 25 हजार रुपये रखेंगे तो मिनिमम बैलेंस का झंझट भी खत्म हो जाएगा। मोबाइल ऐप आप एंड्रायड मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई के चीफ मैनेजर एके गुप्ता के मुताबिक युवाओं पर फोकस करने के लिहाज से यह अच्छी सेवा है, जिसका लाभ लिया जा सकता है।