फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन 2019: शिवरात्रि आज, 'ओम नमः शिवाय' के जाप के साथ भक्त कर रहे भोले का जलाभिषेक

Tue, 30 Jul 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 30 Jul 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
sawan shivratri 2019 shivling jal abhishek puja
- फोटो : अमर उजाला
आज शिवरात्रि के दिन देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश सहित पूरी देवभूमि में तड़के से ही शिवालयों में जलाभिषेक किया जा रहा है। सावन के महीने में शिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

 
sawan shivratri 2019 shivling jal abhishek puja
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार को मंदिरों में दिनभर शिवरात्रि के आयोजन की तैयारियां होती रहीं। कई मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। श्रावण में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि कहा जाता है। इस दिन रात्रि जागरण और शिवजी की पूजा को मोक्षदायिनी माना जाता है। इसलिए सावन के महीने में ही शिवभक्त सबसे ज्यादा कांवड़ चढ़ाते हैं। 

sawan shivratri 2019 shivling jal abhishek puja
- फोटो : अमर उजाला

वहीं एक पखवाड़े से चल रही कांवड़ यात्रा सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बना कर संपन्न हो गई। प्रशासन के अनुसार अंतिम दिन करीब 40 से 45 लाख शिवभक्त जल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan shivratri 2019 shivling jal abhishek puja
- फोटो : अमर उजाला

प्रशासन का दावा है कि अभी तक करीब साढ़़े तीन करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु जल भरकर रवाना हो चुके हैं। अभी हरिद्वार शहर में कई लाख कांवड़िए जमे हुए हैं जो जल भरकर लगातार अपने गंतव्य की तरफ बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
sawan shivratri 2019 shivling jal abhishek puja
- फोटो : अमर उजाला

शविरात्रि के दिन जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर जाने वाले शिवभक्तों का हाईवे पर सोमवार को सैलाब उमड़ पड़ा। हाईवे पर डाक कांवड़िए बड़े वाहनों और बाइकों से फर्राटा भरते रहे। सोमवार को सुबह से पूरा हाईवे शिवभक्तों के हवाले रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed