फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर रेंग-रेंग कर चली भोले के भक्तों की डाक कांवड़, फोर्स रही अलर्ट, तस्वीरें

Tue, 30 Jul 2019 09:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Jul 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
kanwad yatra 2019 Dak kanwad heavy crowd traffic Jam in haridwar and roorkee
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार का दिन सुपरफास्ट भोले के भक्तों के नाम रहा। हरिद्वार डाक कांवड़ के लिए आए राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के शिवभक्त शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए पूरे दिन हाईवे पर जल लेकर दौड़ लगाते रहे। सुबह से लेकर शाम तक पूरा हाईवे डाक कांवड़ियों के हवाले रहा।

kanwad yatra 2019 Dak kanwad heavy crowd traffic Jam in haridwar and roorkee
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर जाने वाले शिवभक्तों का हाईवे पर सोमवार को सैलाब उमड़ पड़ा। हाईवे पर डाक कांवड़िये बड़े वाहनों और बाइकों से फर्राटा भरते रहे। 

kanwad yatra 2019 Dak kanwad heavy crowd traffic Jam in haridwar and roorkee
- फोटो : अमर उजाला

डाक कांवड़ ला रहे शिवभक्त टोलियों में अपने गंतव्य की ओर रवाना होते रहे। इन टोलियों के नाम भी बहुत रोचक थे। इसमें बुलंदशहर के सुपरफास्ट भोले, गाजियाबाद के भोलों का तूफान, हरियाणा के भोलों की शताब्दी, राजस्थान के कांवड़ियों की राजधानी एक्सप्रेस। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kanwad yatra 2019 Dak kanwad heavy crowd traffic Jam in haridwar and roorkee
- फोटो : अमर उजाला

डाक कांवड़ियों में अधिकतर युवा ही थे। काफी संख्या में शिवभक्त मोटसाइकिलों से भी डाक कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर तेजी से जाते नजर आए। डाक कांवड़ में चलने वाले शिवभक्त ग्रुप में चल रहे थे। इनके ग्रुप का एक निश्चित नाम था। 

विज्ञापन
kanwad yatra 2019 Dak kanwad heavy crowd traffic Jam in haridwar and roorkee
- फोटो : अमर उजाला

इसमें तांडव ग्रुप, महादेव ग्रुप, भोले को लाडलों की टोली, सोमनाथ ग्रुप, नीलकंठ ग्रुप, औघड़दानी ग्रुप, पार्वती का प्यारा-बाबा हमारा, भोले के बदमाश बच्चे आदि अलग और ध्यान आकर्षित करने वाले नाम थे। सभी ग्रुप की अलग ड्रेस थी। इसमें भगवा, लाल, नीली, काली, सफेद शिवभक्तों की टी-शर्ट के पीछे बाकायदा नंबर भी लिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed