उत्तराखंड में आज सावन का पहला सोमवार है और सुबह से ही लगातार बारिश जारी है। लेकिन बारिश और कोरोना की तीसरी लहर की तमाम खबरों के बीच लोगों की आस्था कम नहीं हुई। सावन भगवान शिव का सबसे प्रिय माह होता है। इस बार सावन का पहला सोमवार होने से मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी लाइन लग गई। मैदानी क्षेत्रों में सावन का पहला सोमवार 25 जुलाई को है। वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी के साथ ही राज्य के सभी शिवालयों में पूजा अर्चना का दौर जारी है। पंडित कामेश्वर प्रसाद उनियाल का कहना है कि भगवान शिव का जल धारा, बिल्व पत्र और दूध-दही से अभिषेक करना चाहिए। सावन माह में की गई शिव उपासना बहुत ही फलदायी होती है और इसका फल बहुत जल्दी मिलता है। देवलसारी मंदिर के पुजारी गगन भट्ट ने जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं से मास्क पहनकर आने की अपील की है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में सावन का पहला सोमवार 25 जुलाई को है।
सावन 2021: उत्तराखंड में सावन का पहला सोमवार आज, बारिश और कोरोना पर भारी पड़ी आस्था, तस्वीरें
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन