फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना के रिटायर्ड डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, सरकार ने दिया वेतन वृद्धि का तोहफा

Tue, 07 Nov 2017 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
salary increment by uttarakhand government for army retired doctors
money

राज्य सरकार सेना के सेवानिवृत्त डॉक्टरों पर मेहरबान है। शासन ने सेना के रिटायर डॉक्टरों के लिए पहले से तय वेतनमान में बदलाव कर सैलरी पैकेज को बढ़ा दिया है।


 

salary increment by uttarakhand government for army retired doctors
money

अब सुपर स्पेशलिस्ट जैसे डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग में सेवा देने के बदले 1 लाख 85 हजार रुपये वेतन के अलावा निशुल्क सरकारी आवास की सुविधा भी मिलेगी। अफसरों को भरोसा है कि इस वेतनमान पर करीब 300 सुपर स्पेशलिस्ट, स्पेशलिस्ट, एमबीबीएस व डिप्लोमा धारक डॉक्टर सेवा देना को तैयार हो जाएंगे।

salary increment by uttarakhand government for army retired doctors
डेमो - फोटो : डेमो

शासन स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में लंबे समय से सेना के रिटायर डॉक्टरों को तैनात करने की कोशिश में लगा है। इसके तहत पहले न्यूरो सर्जन जैसे सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए 1 लाख 31 हजार से 1 लाख 50 हजार की सैलरी देने का फैसला लिया गया था। इसी तरह आर्थोपेडिक सर्जन, सर्जन, फिजिशियन के लिए 90 हजार, एमबीबीएस व डिप्लोमा धारक डॉक्टरों के लिए 80 हजार की सैलरी देने की योजना बनाई गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
salary increment by uttarakhand government for army retired doctors
डेमो - फोटो : डेमो

इसके अलावा सामान्य एमबीबीएस डॉक्टर के लिए भी 70 हजार की सैलरी तय की गई। आवास खाली होने की दशा में सरकारी आवास की सुविधा भी निशुल्क दिया जाएगा। इसके बाद भी सेना के डॉक्टर सेवा देने को तैयार नहीं थे। इसके बाद शासन के अफसरों और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक हुई।

विज्ञापन
salary increment by uttarakhand government for army retired doctors
money

इसमें सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को 1 लाख 85 हजार,  स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए 1 लाख 75 हजार और एमबीबीएस और डिप्लोमा धारक के लिए 1 लाख 50 हजार का पैकेज तय किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आवास खाली होने पर निशुल्क आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed