फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

औली में शाही शादी: दुल्हन की बहन ने विदाई पर पढ़ी कविता, सुनकर छलक उठीं पिता की आंखें, तस्वीरें...

Fri, 21 Jun 2019 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Jun 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Royal wedding in Auli: bride sister read poem on vidai everyone emotional
shahi shadi - फोटो : अमर उजाला

औली की खूबसूरत वादियों में गुरुवार को हुई अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत और बहु कृतिका की शादी में सबने खूब रंग जमाया। वहीं दुल्हन कृतिका की छोटी बहन अनन्या ने जब शादी समारोह के दौरान विदाई पर लिखी कविता को पढ़ा तो दुल्हन के साथ ही परिजनों की आंखें छलक उठीं।



Royal wedding in Auli: bride sister read poem on vidai everyone emotional
shahi shadi - फोटो : अमर उजाला

बाबुल का घर छोड़ लाडली, आज पिया के घर चली, माता-पिता की लाडली को संभालकर रखना जीजू... कविता की चंद लाइनें पढ़ते ही अनन्या का गला भरा आया। तब दुल्हन कृतिका के आंसू पौंछने के लिए स्वयं उनके पिता सुरेश सिंघल पहुंचे। उन्होंने दोनों बेटियों को गले भी लगाया।

Royal wedding in Auli: bride sister read poem on vidai everyone emotional
shahi shaadi - फोटो : अमर उजाला

औली में शादी संपन्न होने के बाद वर-वधू नृसिंह मंदिर के दर्शनों को पहुंचे। मंदिर में करीब आधा घंटे तक आचार्य ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ वर-वधू की ओर से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान गुप्ता बंधु और वधू पक्ष के लोग मौजूद थे। सबने वर-वधू के दांपत्य जीवन की खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Royal wedding in Auli: bride sister read poem on vidai everyone emotional
औली में शाही शादी में पहुंचे पंडित - फोटो : अमर उजाला

न्यायालय के आदेश के बाद औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी में साफ-सफाई और पर्यावरण संतुलन का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शादी मंडप को भी ईको फ्रेंडली बनाया गया था। शादी समारोह स्थल पर हर पांच मिनट में पर्यावरण मित्रों द्वारा सफाई की जा रही थी। जैविक और अजैविक कूड़े के निस्तारण के लिए जगह-जगह पर कूड़ेदान रखे गए थे।

विज्ञापन
Royal wedding in Auli: bride sister read poem on vidai everyone emotional
औली में शाही शादी के लिए सजा औली - फोटो : अमर उजाला

औली में गुप्ता बंधुओं की शादी पर प्रशासन की भी नजर रही। हालांकि औली में प्रशासन की ओर से ड्रोन कैमरा भी लाया गया था, लेकिन कैमरा ऐन मौके पर धोखा दे गया। हाईकोर्ट ने चमोली जिला प्रशासन को विवाह की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed