फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

औली में शाही शादी: एक दूजे के हुए सूर्यकांत-कृतिका, सात फेरे लेते ही सबसे पहले किया ये काम

Fri, 21 Jun 2019 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Jun 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Auli shahi shadi: groom and bride done marriage registration After wedding ceremony
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला

औली की खूबसूरत वादियों में सात फेरे लेकर अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत और हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका एक दूसरे के हो गए। शादी समारोह संपन्न होने के बाद शाम साढे चार बजे दूल्हा सूर्यकांत और दुल्हन कृतिका जोशीमठ तहसील में शादी का पंजीकरण करने पहुंचे। एसडीएम वैभव गुप्ता ने जरुरी दस्तावेजों को पूर्ण करवा कर वर-वधू का ऑन लाइन वैवाहिक पंजीकरण करवाया।

Auli shahi shadi: groom and bride done marriage registration After wedding ceremony
मैरिज रजिस्ट्रेशन कराते सूर्यकांत और कृतिका - फोटो : अमर उजाला

औली में शादी समारोह संपन्न होने के बाद 23 जून को गुप्ता बंधु बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम को बीस क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। 23 जून को गुप्ता बंधु अपने बेटों व बहुओं के साथ भगवान बदरीनाथ का आशीर्वाद लेने बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। 

Auli shahi shadi: groom and bride done marriage registration After wedding ceremony
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला

गुप्ता बंधुओं के बेटे की शादी के दौरान बृहस्पतिवार को स्थानीय महिलाएं भी औली पहुंची हुई थी। गुप्ता बंधुओं की ओर से चिदानंद स्वामी व आचार्य बालकृष्ण ने एक सौ से अधिक महिलाओं को साड़ी और शगुन भेंट किया। शादी समारोह को करीब से देखने के लिए स्थानीय महिला व पुरुष भारी संख्या में औली पहुंचे हुए थे। हालांकि उन्हें शादी समारोह स्थल से कुछ दूरी पर ही रोका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auli shahi shadi: groom and bride done marriage registration After wedding ceremony
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला

गुप्ता बंधुओं की माता अंगूरी देवी ने कहा कि संत और ऋषियों के आशीर्वाद से हमारे बच्चों को अच्छे संस्कार मिले हैं। भगवान बदरीनाथ, केदारनाथ के साथ ही देवभूमि की सेवा की है। आज शादी समारोह संपन्न होने पर मन को सुकून मिला है। 

विज्ञापन
Auli shahi shadi: groom and bride done marriage registration After wedding ceremony
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी से उत्तराखंड में पर्यटन के साथ ही संस्कृति आश्रित पर्यटन के भी नए द्वार खुल गए हैं। बिना किसी पर्यावरण को क्षति पहुंचाए औली में शादी समारोह हो रहा है। स्थानीय लोग भी इस समारोह से खुश नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed