फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: दो छात्रों ने बनाया Smart Helmet...बिना पहने बाइक नहीं होगी चालू...एक नहीं कईं खूबियां हैं इसमें

Thu, 23 Feb 2023 07:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Feb 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Roorkee: Two students Innovate Smart Helmet with many Security features
स्मार्ट हेलमेट - फोटो : अमर उजाला

रुड़की के दो छात्रों ने बाइक और स्कूटर पर हेलमेट की अनिवार्यता को देखते हुए एक स्मार्ट हेलमेट बनाया है। हेलमेट की खासियत है कि यह बाइक से एक विशेष कोडिंग से जुड़ा होगा। ऐसे में बिना हेलमेट पहने बाइक या स्कूटर स्टार्ट ही नहीं हो पाएगा।



Uttarakhand Budget: 15 मार्च को पेश होगा धामी सरकार का बजट, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत

इसके अलावा भी इस स्मार्ट हेलमेट में कई विशेषताएं हैं। नगर के आदर्शनगर निवासी वंश सैनी और तेजस चौहान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की में बीबीए के छात्र हैं।

Roorkee: Two students Innovate Smart Helmet with many Security features
स्मार्ट हेलमेट बनाने वाले वंश सैनी - फोटो : अमर उजाला

अगर रास्ते में चलते हुए बाइक या स्कूटी से हेलमेट गिर जाता है तो वाहन थोड़ी दूर आगे जाकर रुक जाएगा। हेलमेट में तीन संपर्क फोन नंबर अटैच करने की सुविधा भी है। एक नंबर एंबुलेंस, जबकि दो नंबर वाहन चालक किसी भी परिचित का दे सकता है।

Roorkee: Two students Innovate Smart Helmet with many Security features
स्मार्ट हेलमेट - फोटो : अमर उजाला

हादसा होने के बाद अटैच नंबरों पर चालक की लोकेशन चली जाएगी। ऐसे में ये हेलमेट वाहन चालक को संपूर्ण सुरक्षा देगा। वंश सैनी ने बताया, शुरू से ही उन्हें इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में काम करने का शौक रहा है। घर में भी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee: Two students Innovate Smart Helmet with many Security features
स्मार्ट हेलमेट बनाने वाले तेजस चौहान - फोटो : अमर उजाला

वहीं से इस काम का शौक लगा। बताया, एक दिन बाजार में जाते समय पुलिस बिना हेलमेट वालों के चालान करते दिखी। बिना हेलमेट वाले दो युवक पुलिस से माफी मांग रहे थे। इसके बाद मन में विचार आया कि ऐसा हेलमेट बनाया जाए जिसे युवक घर से बाहर निकलते हुए चाहकर भी न भूल सके।

विज्ञापन
Roorkee: Two students Innovate Smart Helmet with many Security features
हेलमेट(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock

बताया, हर दिन तीन से चार घंटे का समय देने के बाद उन्होंने इस हेलमेट को दो सप्ताह में तैयार कर दिया था। एक हेलमेट की लागत करीब 2500 रुपये की आई है। बताया, वह चाहते हैं कि यह तकनीक बाइक में सेट होकर आए। इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed