फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Healthcare infrastructure to be strengthened for Kumbh, Kanwar, and Char Dham

Dehradun News: कुंभ, कांवड़, चारधाम में मजबूत होगा स्वास्थ्य तंत्र

Sun, 20 Sep 2026 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Healthcare infrastructure to be strengthened for Kumbh, Kanwar, and Char Dham
देहरादून। अब उत्तराखंड में भारी भीड़ वाले कुंभ, कांवड़ यात्रा, चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य तंत्र मजबूत होगा। स्वाइन फ्लू, मंकीपॉक्स, डेंगू, कोरोना जैसी महामारियों की पहचान तेजी से हो सकेगी। धामी सरकार ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) नई दिल्ली की अत्याधुनिक शाखा हरिद्वार में खोलने के लिए एक एकड़ भूमि आवंटित कर दी है। इसका शासनादेश जारी हो गया।
विज्ञापन

सरकार ने तीन सप्ताह पहले कैबिनेट में निर्णय लेने के बाद अब हरिद्वार स्थित मेडिकल कॉलेज की 65 एकड़ भूमि में से एक एकड़ भूमि 99 साल की लीज पर संस्थान को दी है। सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया। सेंटर की स्थापना से उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। यहां चारधाम यात्रा, कांवड़ मेला, कुंभ जैसे विशाल आयोजनों में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में किसी भी संक्रामक रोग (जैसे स्वाइन फ्लू, डेंगू, मंकीपॉक्स, कोरोना या अज्ञात वायरल बुखार) के फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है। एनसीडीसी सेंटर से किसी भी नए वायरस या बैक्टीरिया का समय रहते पता लगाकर त्वरित नियंत्रण किया जा सकेगा। यहां होने वाले विशाल जनसमूह वाले आयोजनों में जलजनित और वायुजनित बीमारियों की रियल-टाइम सर्विलांस और मॉनिटरिंग सीधे केंद्र सरकार के विशेषज्ञों की देखरेख में हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed