फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pensioners' Organization's provincial executive meeting on the 21st.

Dehradun News: पेंशनर आर्गेनाइजेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक 21 को

Sun, 20 Sep 2026 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Pensioners' Organization's provincial executive meeting on the 21st.
देहरादून। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी की पहली बैठक 21 सितंबर को लालकुआं में होगी। प्रांतीय चुनावों के बाद यह पहली आधिकारिक बैठक है।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत और महासचिव बाली राम चौहान ने बताया कि इस बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ-साथ राज्य भर की सभी शाखाओं के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक में मुख्य रूप से गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने, 30 जून व 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को केंद्र की तर्ज पर जनवरी 2006 से नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ दिलाने और अन्य लंबित समस्याओं पर चर्चा कर आगामी रणनीति बनेगी। साथ ही संगठन की मजबूती पर भी विचार होगा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पहले यह बैठक किच्छा में प्रस्तावित थी लेकिन वहां नगर पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण स्थान बदलकर लालकुआं तय किया गया है। नई कार्यकारिणी की पहली बैठक को लेकर सदस्यों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed