फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्तों का कत्ल: दादी ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो हैवान बना पोता, गंडासे से वार कर काट डाली गर्दन

Sun, 28 Aug 2022 11:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Aug 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Roorkee Crime news: Grandson Done Grandmother Brutal Murder for not give money
पोते ने की दादी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

शराब के पैसे नहीं देने पर पोते ने ही दादी की गर्दन पर गंडासे से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल गंडासा भी बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।



दोस्त बने कातिल: एक ने सिर पर मारा डंडा तो दूसरे ने गर्दन पर चाकू से किए वार, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

तांशीपुर गांव में 24 अगस्त को लीलावती (80) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की पुत्री कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण बताया कि शक के आधार पर शनिवार देर रात नारसन तिराहे के पास से मृतका के पोते रिंकी को गिरफ्तार किया गया था।

ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: एक ही गांव के छह लोगों को ऐसे खींच ले गई मौत, चारों तरफ सुनाई दे रही रोने की आवाजें

पूछताछ में उसने दादी की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर गंडासे से उसने दादी की हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि उसके पिता सिंचाई विभाग में नौकरी करते हैं।

Roorkee Crime news: Grandson Done Grandmother Brutal Murder for not give money
पोते ने की दादी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उसकी बुआ की शादी बिझौली गांव में हुई थी। करीब 10 वर्ष पहले उसके फूफा का देहांत हो गया था। इसके बाद बुआ ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी और तांशीपुर में आकर दादी के साथ रहने लगी थी। उसके दादा भी सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे जिससे दादी को 12 हजार रुपये पेंशन मिल रही थी।

Roorkee Crime news: Grandson Done Grandmother Brutal Murder for not give money
हत्या के बाद गांव में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वह अपनी दादी से आठ-दस हजार रुपये महीना ले लेता था लेकिन शराब की लत के कारण उसकी बुआ दादी को पैसे देने से इनकार करती थी। दादी ने भी पैसे देने से इनकार करना शुरू कर दिया। इस पर उसने दादी की हत्या करने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee Crime news: Grandson Done Grandmother Brutal Murder for not give money
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

निर्माण करने वाले मिस्त्री व मजदूर खाना-खाने और बुआ बेटी को लेने स्कूल गई तो उसने दादी से शराब के लिए पैसे मांगे लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर उसने गुस्से में आकर गंडासे से वार कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Roorkee Crime news: Grandson Done Grandmother Brutal Murder for not give money
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वह छत से कूूदकर फरार हो गया था। गंडासा उसने गन्ने के खेत में दबा दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त गंडासा भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed