फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi: खास योग लेकर आ रहे बप्पा, लगाएं इस चीज का भोग, गणेश स्थापना का ये है शुभ मुहूर्त

Sun, 28 Aug 2022 11:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022: Special Yog on Ganpati sthapna and puja, Know shubh muhurath
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से 10 दिवसीय गणेश उत्सव का प्रारंभ होने जा रहा है। इस साल गणेश चतुर्थी तिथि 31 अगस्त बुधवार के दिन पड़ रही है। अनंत चतुर्दशी के पावन दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।



Haridwar: उत्सवों के दौरान गंगा समेत किसी भी नदी में नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन, ये है नई व्यवस्था

वहीं गणेश चतुर्थी व्रत पूजन तिथि 31 अगस्त को होगी। गणेश चतुर्थी तिथि 30 अगस्त को शुरू होगी और 31 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त 31 अगस्त को सुबह 11 बजकर पांच मिनट से शुरू होकर 1 सितंबर को रात 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बप्पा की स्थापना और पूजा करना बेहद शुभ फलदायी होगा। 

नारायण ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषी विकास जोशी ने बताया कि इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता गणेशजी अपने साथ शुभ रवि योग भी लेकर आ रहे हैं। इस योग के बारे में कहा जाता है कि इस योग में सभी अशुभ योगों के प्रभाव को नष्ट करने की क्षमता होती है।
Ganesh Chaturthi 2022: Special Yog on Ganpati sthapna and puja, Know shubh muhurath
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

यानी विघ्नहर्ता गणेशजी तमाम विघ्नों को दूर करके भक्तों का मंगल करने आ रहे हैं। पंचांग के मुताबिक गणेश चतुर्थी का पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार गणेश चतुर्थी से गणेश महोत्सव की शुरुआत होती है।

Ganesh Chaturthi 2022: Special Yog on Ganpati sthapna and puja, Know shubh muhurath
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पहले दिन गणपति बप्पा की घर में स्थापना की जाती है। गणेश महोत्सव का समापन नौ सितंबर 2022 को होगा। गणेश चतुर्थी के दिन गणेशजी की प्रतिमा को घर में स्थापित कर इनकी श्रद्धा भाव से जो लोग पूजा करते हैं, उनके तमाम संकट गणेशजी हर लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022: Special Yog on Ganpati sthapna and puja, Know shubh muhurath
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भगवान लंबोदर को गणेश जी की पूजा में मोदक का भोग लगाना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा मोतीचूर के लड्डू और बेसन के लड्डू भी बप्पा को बेहद प्रिय माने जाते हैं। गणेश उत्सव के पांचवें और छठे दिन खीर का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। गणेशजी को मखाने की खीर का भी भोग लगाया जाता है।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022: Special Yog on Ganpati sthapna and puja, Know shubh muhurath
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वहीं, गणपति की एक से बढ़कर एक मूर्तियों से बाजार भी पट गए हैं। बाजारों में 50 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। देहरादून में चकराता रोड, गोविंदनगर, कुम्हार मंडी आदि के बाजारों में आकर्षक गणेश की मूर्तियां बिक्री के लिए रखी गईं हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed