फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: एक ही गांव के छह लोगों को ऐसे खींच ले गई मौत, चारों तरफ सुनाई दे रही रोने की आवाजें

Sun, 28 Aug 2022 09:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, शक्तिफार्म(ऊधमिसंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शक्तिफार्म(ऊधमिसंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Aug 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley accident in Kiccha: 6 people of one village Died villagers crying badly photos
किच्छा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

सिरसा मोड़ पर हुए हादसे में किसी ने अपना बच्चा गंवाया तो किसी के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। गांव में चारों ओर सिर्फ रोने की ही आवाजें सुनाई दे रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्रत्येक रविवार को गांव से श्रद्धालु उत्तमनगर स्थित गुरुद्वारे सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर सत्संग आदि कार्यक्रमों के लिए जाते हैं।



किच्छा हादसा: सीएम धामी ने की घायलों व मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा, दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

इस रविवार को भी गांव के सोहन सिंह की ट्रैक्टर-ट्राली में 50 से अधिक श्रद्धालु सुबह करीब नौ बजे गांव से रवाना हुए। छुट्टी का दिन होने के कारण इन श्रद्धालुओं में कई बच्चे भी शामिल थे। सिरसा के पास नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर की टक्कर में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई।

Haridwar: देह व्यापार के लिए महिलाओं को बिहार से लाए पति-पत्नी, पड़ोसियों की मदद से ऐसे हुआ खुलासा

सत्संग के लिए बसगर गांव के भजन सिंह और उसकी पुत्री सुमन कौर ट्रॉली में सवार थे। सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक सोहन सिंह अपनी पत्नी गुरनाम कौर, पुत्र जसविंदर सिंह और पिता महेंद्र सिंह को भी अपने साथ ले जा रहा था।

Tractor trolley accident in Kiccha: 6 people of one village Died villagers crying badly photos
किच्छा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसे में सोहन की पत्नी गुरनाम कौर की जान चली गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव की उपप्रधान रजनी कौर और उसका पुत्र आर्यन भी सवार थे। हादसे में रजनी कौर तो बाल-बाल बच गई लेकिन बेटा आर्यन काल का शिकार हो गया। सिडकुल में मजदूरी करने वाले गुरमेज सिंह का बेटा आकाश सिंह अपनी दो बड़ी बहनों के साथ गया था। हादसे में आकाश की जान भी चली गई।

Tractor trolley accident in Kiccha: 6 people of one village Died villagers crying badly photos
किच्छा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह श्रमिक जसवंत सिंह की पत्नी जसविंदर कौर (36) अपनी बेटी कोमल को साथ लेकर गुरु घर के लिए रवाना हुई थी, हादसे में जसविंदर कौर हादसे की भेंट चढ़ गई। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। गांव में चारों ओर सिर्फ रोने की ही आवाज सुनाई दे रही है। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने पीड़ितों के घर पहुंच कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tractor trolley accident in Kiccha: 6 people of one village Died villagers crying badly photos
हादसा - फोटो : अमर उजाला

वहीं किच्छा अस्पताल लाए गए 25 घायलों को गंभीरावस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बहेड़ी अस्पताल से भी सभी घायलों को बरेली जिला अस्पताल भेजा गया है। इधर डीएम युगल किशोर पंत ने दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और शासन को अवगत कराया।

विज्ञापन
Tractor trolley accident in Kiccha: 6 people of one village Died villagers crying badly photos
उत्तराखंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने कहा कि हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल और बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज कराया जा रहा है। दोनों अस्पतालों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही नहीं होने दी जाएगी। इधर यूपी पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed