फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुष्कर्मकांड पर भड़का जनआक्रोश: लोगों ने होटल में की तोड़फोड़; पुलिस बल मौजूद, काले कारोबार की खुली परतें

Tue, 01 Sep 2026 11:32 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 01 Sep 2026 11:32 AM IST
सार

ऋषिकेश के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। घटना वाले होटल में तोड़फोड़ के बाद पुलिस जांच और होटल प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी सवाल तेज हो गए हैं। इस बीच महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Rishikesh Minor Misdeed Case Angry Crowd Vandalises Hotel Owner Manager Under Scanner Uttarakhand news
आक्रोशित लोगों का फूटा गुस्सा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। घटना वाले होटल में लोगों ने तोड़फोड़ कर विरोध जताया। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। वहीं, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और न्याय व सुरक्षा का भरोसा दिया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है।



महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स पहुंचकर जाना पीड़िता का हाल
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसपी देहात जया बलूनी और कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट से फोन पर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज करने और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर नाबालिग छात्रा को ऋषिकेश में ही आकर बहला-फुसलाकर होटल में बुलाना और फिर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है।

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की अपील की। होटल प्रबंधन की भूमिका पर सख्त रुख अपनाते हुए अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर प्रदेश के सभी होटलों में कम से कम तीन माह का सीसीटीवी बैकअप अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। इससे पुलिस, महिला आयोग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को संदिग्ध गतिविधियों की जांच में मदद मिल सकेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वैध पहचान पत्र और आयु सत्यापन के बिना नाबालिगों को कमरा देने वाले होटलों को चिह्नित कर उनके खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य संबंधित धाराओं में सह-अभियुक्त के रूप में कार्रवाई की जाए।

Rishikesh Minor Misdeed Case Angry Crowd Vandalises Hotel Owner Manager Under Scanner Uttarakhand news
होटल में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अतिरिक्त रकम लेकर अधूरे दस्तावेजों पर कमरे देने का आरोप
पुराने रेलवे स्टेशन के समीप चेला चेतराम मार्ग पर एक होटल में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ होटल की संदिग्ध काले कारोबार की परतें खुलती जा रही हैं। पुलिस जांच में होटल का इस्तेमाल अनैतिक गतिविधियों के लिए किए जाने की बात सामने आने के बाद अब होटल मालिक और मैनेजर की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि होटल में अतिरिक्त रकम लेकर कमरों की बुकिंग की जाती थी और पहचान संबंधी दस्तावेज की पूरी जांच तक नहीं की जाती थी।

Rishikesh Minor Misdeed Case Angry Crowd Vandalises Hotel Owner Manager Under Scanner Uttarakhand news
आक्रोशित लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

होटल की निगरानी व्यवस्था भी संदेह के घेरे में
रविवार को जांच के दौरान सामने आए तथ्यों ने मामले को और गंभीर बना दिया। बताया जा रहा है कि होटल संचालक को युवक के दूसरे धर्म से होने और युवती के नाबालिग होने की जानकारी थी। इसके बावजूद कथित तौर पर अतिरिक्त रकम लेकर दोनों को कमरा उपलब्ध कराया गया। और पहचान संबंधी पूरे दस्तावेज भी नहीं लिए गए। मामले में होटल की निगरानी व्यवस्था भी संदेह के घेरे में है। जांच में सीसीटीवी कैमरे जानबूझकर बंद किए जाने की बात सामने आई है। कैमरे बंद होने के पीछे बिजली नहीं होने का बहाना बनाए जाने की जानकारी मिली है। जांच में होटल में आधे-अधूरे पहचान दस्तावेज के आधार पर कमरे उपलब्ध कराने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि ऐसे कमरों के लिए सामान्य किराये से अतिरिक्त रकम वसूली जाती थी। पुलिस इससे होटल में अनैतिक गतिविधियों की संचालन पर भी जांच कर रही है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh Minor Misdeed Case Angry Crowd Vandalises Hotel Owner Manager Under Scanner Uttarakhand news
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दुष्कर्म के बाद नाबालिग का वीडियो बनाने का आरोप

मामले में दुष्कर्म के बाद नाबालिग का वीडियो बनाए जाने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म के बाद आरोपी ने नाबालिग का वीडियो बनाया। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाते समय आरोपी हंस रहा था। पुलिस अब आरोपी और उसके दोस्त के मोबाइल फोन को ट्रेस करने के साथ डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि घटना के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल हुआ या नहीं कोई वीडियो रिकॉर्ड किया गया था या नहीं और यदि रिकॉर्डिंग हुई तो उसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा किया गया या नहीं।

विज्ञापन
Rishikesh Minor Misdeed Case Angry Crowd Vandalises Hotel Owner Manager Under Scanner Uttarakhand news
गुस्साए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोपी की तलाश में रिश्तेदारों के यहां दबिश

ऋषिकेश। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है। साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढे़ं...देहरादून में बारिश का कहर: अनियंत्रित होकर बरसाती बहाव में बही कार, दो की मौत, घायल अवस्था में मिली एक युवती

- पूरे प्रकरण में होटल मालिक और मैनेजर की भूमिका संदिग्ध है जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभवित ठिकानों और रिश्तेदारों के घरों में भी दबिश दी जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -यशपाल बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, ऋषिकेश।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed