विकासनगर: संदिग्ध लक्षणों वाले हर मरीज की होगी स्वाइन फ्लू की जांच, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य महकमा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू के साथ-साथ डेंगू को लेकर भी विशेष एहतियात बरती जा रही है। । सिर दर्द, बदन दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर आ रहे रोजाना करीब 50 संदिग्ध मरीजों की डेंगू जांच अस्पताल में ही की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा-ए, एच-1, एन-1) के 78 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। इसके मद्देनजर विकासनगर उप जिला अस्पताल प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. प्रताप सिंह ने ओपीडी में तैनात चिकित्सकों को सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की तत्काल स्वाइन फ्लू जांच कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
सीएमएस ने बताया कि स्वाइन फ्लू के साथ-साथ डेंगू को लेकर भी विशेष एहतियात बरती जा रही है। सिर दर्द, बदन दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर आ रहे रोजाना करीब 50 संदिग्ध मरीजों की डेंगू जांच अस्पताल में ही की जा रही है। इसके लिए छह बेड का आइसोलेशन वार्ड पहले से तैयार है।
ये भी पढे़ं...दुष्कर्मकांड पर भड़का जनआक्रोश: लोगों ने होटल में की तोड़फोड़; पुलिस बल मौजूद, काले कारोबार की खुली परतें
वहीं, स्वाइन फ्लू (आरटी-पीसीआर) जांच के लिए अस्पताल में 100 वीटीएम किट उपलब्ध हैं और अतिरिक्त किट की डिमांड भेजी गई है। अब तक पांच संदिग्ध मरीजों के वीटीएम किट से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। प्रबंधन ने साफ किया है कि स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने पर उसके लिए तत्काल अलग से आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जाएगा।