फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swine flu Vikasnagar News Every patient with suspected symptoms will be tested for swine flu

विकासनगर: संदिग्ध लक्षणों वाले हर मरीज की होगी स्वाइन फ्लू की जांच, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य महकमा

Tue, 01 Sep 2026 01:52 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: Renu Saklani Updated Tue, 01 Sep 2026 01:52 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू के साथ-साथ डेंगू को लेकर भी विशेष एहतियात बरती जा रही है। । सिर दर्द, बदन दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर आ रहे रोजाना करीब 50 संदिग्ध मरीजों की डेंगू जांच अस्पताल में ही की जा रही है।

विज्ञापन
Swine flu Vikasnagar News Every patient with suspected symptoms will be tested for swine flu
स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिले में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा-ए, एच-1, एन-1) के 78 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। इसके मद्देनजर विकासनगर उप जिला अस्पताल प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. प्रताप सिंह ने ओपीडी में तैनात चिकित्सकों को सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की तत्काल स्वाइन फ्लू जांच कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीएमएस ने बताया कि स्वाइन फ्लू के साथ-साथ डेंगू को लेकर भी विशेष एहतियात बरती जा रही है। सिर दर्द, बदन दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर आ रहे रोजाना करीब 50 संदिग्ध मरीजों की डेंगू जांच अस्पताल में ही की जा रही है। इसके लिए छह बेड का आइसोलेशन वार्ड पहले से तैयार है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...दुष्कर्मकांड पर भड़का जनआक्रोश: लोगों ने होटल में की तोड़फोड़; पुलिस बल मौजूद, काले कारोबार की खुली परतें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्वाइन फ्लू (आरटी-पीसीआर) जांच के लिए अस्पताल में 100 वीटीएम किट उपलब्ध हैं और अतिरिक्त किट की डिमांड भेजी गई है। अब तक पांच संदिग्ध मरीजों के वीटीएम किट से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। प्रबंधन ने साफ किया है कि स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने पर उसके लिए तत्काल अलग से आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed