फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू पाल हत्याकांड: जिस हाथ में बंधनी थी राखी उसी से लिखी बहन की हत्या की तहरीर; साले ने बताई जीजा की हकीकत

Sat, 29 Aug 2026 04:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 29 Aug 2026 04:00 AM IST
सार

बीते दिन आरोपी पति बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा। इसी दौरान पत्नी सोनू पाल से उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान गुस्से में आकर उसने पत्नी की पाठल से वार कर हत्या कर दी। अब मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
Dehradun Sonu Pal Murder Case Brother reveals truth of his brother about his brutality with his sister
आरोपी पति रामजी और पत्नी सोनू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जिस हाथ में रक्षाबंधन पर बहन राखी बांधने वाली थी, उसी हाथ से भाई को उसकी हत्या की तहरीर लिखनी पड़ी। मोहनी रोड के 4/4 में बृहस्पतिवार को हुई सोनू पाल की हत्या के मामले में उसके भाई समरजीत ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने जीजा रामजी पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।



तहरीर में समरजीत ने आरोप लगाया कि रामजी शराब का आदी था और आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। बुधवार को दोनों के बीच कहासुनी के बाद उसने धारदार पाठल से सोनू के गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

पति ने की पत्नी की हत्या: बच्चे स्कूल गए तो खूनी संघर्ष में बदल गया झगड़ा; गुस्से में पाठल से कर दिए वार

तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामजी पाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन लंबे समय से पति के व्यवहार से परेशान थी। शराब पीने के बाद रामजी अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। परिवार के बीच विवाद को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। बुधवार को विवाद इतना बढ़ गया कि रामजी ने धारदार हथियार से हमला कर सोनू की जान ले ली।

Dehradun Sonu Pal Murder Case Brother reveals truth of his brother about his brutality with his sister
देहरादून में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें कि अयोध्या निवासी 38 वर्षीय रामजी पाल अपने परिवार और बच्चों के साथ 4/4 मोहिनी रोड स्थित एक मकान के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा। इसी दौरान पत्नी सोनू पाल से उसकी कहासुनी हो गई।

Dehradun Sonu Pal Murder Case Brother reveals truth of his brother about his brutality with his sister
हत्या के बाद जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोप है कि गुस्से में रामजी ने कमरे के पास रखे धारदार पाठल से पत्नी के गले पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ डालनवाला नितिन लोहानी ने बताया कि सोनू पाल के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Sonu Pal Murder Case Brother reveals truth of his brother about his brutality with his sister
देहरादून में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले हुई इस वारदात ने सोनू के मायके वालों को झकझोर दिया। जिस भाई को बहन से अपनी कलाई पर राखी बंधवाने का इंतजार था, उसे उसकी हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन
Dehradun Sonu Pal Murder Case Brother reveals truth of his brother about his brutality with his sister
देहरादून में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस अब तहरीर में लगाए गए आरोपों के साथ ही दंपती के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद और मारपीट की घटनाओं की भी जांच कर रही है। सोनू पाल के भाई समरजीत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने के बाद उन्होंने देहरादून में ही अंतिम संस्कार किया है। बच्चे फिलहाल उनके साथ हैं और आगे के भविष्य को लेकर परिजन चिंतित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed