फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant: अस्पताल में ऋषभ से मिलने पहुंचे मदद करने वाले युवक, बोले- अब जल्द मैदान में दिखाएं जौहर

Mon, 02 Jan 2023 10:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Jan 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Accident News: Two Boys who helped meets Rishabh in Max Hospital
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे मदद करने वाले युवक - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत की सबसे पहले मदद करने वाले युवक रजत और नीशू मैक्स अस्पताल पहुंचे और पंत का हालचाल जाना। उन्होंने ऋषभ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सोमवार को मैक्स अस्पताल पहुंचे पुरकाजी निवासी रजत कुमार और नीशू ने बताया कि वे उस दिन सुबह काम पर जा रहे थे।



Rishabh Pant Accident: घटनास्थल पर फिर पहुंची दिल्ली के NGO की टीम, कार के जलने का कारण जानने को जुटाए साक्ष्य

तभी तेज धमाके के साथ एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि वे दौड़ कर पहुंचे तो कार सवार युवक सड़क पर दर्द से कराह रहा था। उन्होंने तत्काल घायल ऋषभ पंत को अपनी चादर ओढ़ाई और उनके सिर पर कपड़ा बांधा। ताकि, माथे पर लगी चोट से खून का रिसाव न हो।

Rishabh Pant Accident News: Two Boys who helped meets Rishabh in Max Hospital
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे मदद करने वाले युवक - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच हरियाणा रोडवेज की बस आ गई। चालक-परिचालक ने तत्काल इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि इस बीच तक उन्हें नहीं पता था कि घायल युवक क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं।

Rishabh Pant Accident News: Two Boys who helped meets Rishabh in Max Hospital
ऋषभ पंत की मदद करने वाला रजत - फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मियों के साथ उन्होंने पंत को एंबुलेंस में बैठाया और परिजनों का मोबाइल नंबर मांगा। ताकि, हादसे की जानकारी घरवालों को दे सकें। घायल पंत ने मां सरोज पंत का नंबर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Accident News: Two Boys who helped meets Rishabh in Max Hospital
हादसे में घायल ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

दोनों ने फोन कर परिजनों को जानकारी देनी चाही, लेकिन फोन बंद था। रजत कुमार ने बताया कि एंबुलेंस के जाने के बाद वे अपनी ड्यूटी पर चले गए।

विज्ञापन
Rishabh Pant Accident News: Two Boys who helped meets Rishabh in Max Hospital
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

रजत कुमार और नीतू ने कहा कि क्रिकेटर पंत की जिंदगी बचाने और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने में जो योगदान दिया, उसके लिए उन्हें किसी सम्मान की जरूरत नहीं है। उनकी इच्छा है कि पंत जल्द स्वस्थ होकर खेल के मैदान में उतरें और जौहर दिखाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed