फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant Accident: घटनास्थल पर फिर पहुंची दिल्ली के NGO की टीम, कार के जलने का कारण जानने को जुटाए साक्ष्य

Mon, 02 Jan 2023 06:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Jan 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Accident Save Life Foundation team inspects car to know reason of burnt
ऋषभ पंत की कार की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

बीते शुक्रवार को हादसे का शिकार हुई क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार की जांच के लिए एक बार फिर दिल्ली से सेव लाइफ फाउंडेशन की टीम रुड़की पहुंची। एनजीओ की टीम ने ऋषभ की जली हुई कार और दुर्घटनास्थल की बारिकी से जांच पड़ताल की।  



Rishabh Pant Accident: उत्तराखंड में गड्ढों पर गरमाई सियासत, ऋषभ के साथ हुए हादसे के बाद बना ये मास्टर प्लान

इस दौरान टीम ने नारसन चौकी में खड़ी कार की कई तकनीकी पहलुओं के आधार पर वीडिया बनाई और फोटो खींचे। इसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची और यहां से कुछ तथ्य जुटाए और फिर वापस लौट गई। 

Rishabh Pant Accident Save Life Foundation team inspects car to know reason of burnt
ऋषभ पंत की कार की जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि ऋषभ पंत के साथ हुई दुर्घटना की जांच एनएचएआई के लिए हाईवे पर सड़क दुर्घटना आदि की जांच करने वाली सेव लाइफ फाउंडेशन कर रही है। हादसे के अगले दिन भी टीम यहां पहुंची थी। इस जांच को बहुत गंभीरता के साथ किया जा रहा है।

Rishabh Pant Accident Save Life Foundation team inspects car to know reason of burnt
ऋषभ पंत की कार की जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

साथ ही दुर्घटना के बाद कार के बुरी तरह जल जाने के कारणों की भी जांच की जा रही है। कार के जलने के कारणों के साक्ष्य हासिल करना टीम के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है। जिसके चलते जांच एजेंसी को खासी मशक्कत और चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Accident Save Life Foundation team inspects car to know reason of burnt
ऋषभ पंत की कार - फोटो : अमर उजाला

टीम में शामिल फाउंडेशन के एसोसिएट डायरेक्टर रोहन जोस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने में समय लगेगा। उन्होंने बताया कि कार के अलावा दुर्घटना स्थल से भी कई तथ्य जुटाए गए हैं। जल्द ही जांच पूरी की जाएगी। उन्होंने बातया कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
Rishabh Pant Accident Save Life Foundation team inspects car to know reason of burnt
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार स्ट्रीट लाइट के पोल को तोड़ती ह़ुई हाईवे के दूसरी तरफ पलटियां खाते हुए 200 मीटर तक घिसटती चली गई थी। जिससे चिंगारी उठने के साथ ही कार में आग लग गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed