{"_id":"63b2fc9149acb13e0f5e5243","slug":"rishabh-pant-accident-blackspot-and-road-repair-at-accident-point-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Roorkee: जहां हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट वहां हुई सड़क की मरम्मत, जंपिंग प्वाइंट किया ठीक, गड्ढे भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: जहां हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट वहां हुई सड़क की मरम्मत, जंपिंग प्वाइंट किया ठीक, गड्ढे भरे
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत का जहां हुआ एक्सीडेंट वहां भरे गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार की दुर्घटनास्थल के आसपास एनएचएआई की ओर से सड़क की मरम्मत का काम किया गया। इस दौरान कोहरे में बैरिकेडिंग कर काम करने के दौरान लोगों की कर्मचारियों के साथ कहासुनी भी हुई।
गत शुक्रवार की सुबह क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार नारसन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें ऋषभ पंत को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद से हाईवे पर सुरक्षा मानकों को लेकर विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए हैं।
2 of 5
ऋषभ पंत का जहां हुआ एक्सीडेंट वहां भरे गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को एनएचएआई, परिवहन और दिल्ली से आई टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सड़क सुरक्षा के मद्देनजर कुछ जगहों को चिह्नित किया था। टीम ने दुर्घटनास्थल के पास रजवाहे के समीप हाईवे के कम चौड़ा होने और यहां पर मिट्टी का पुस्ता होने को लेकर भी निरीक्षण किया गया।
3 of 5
ऋषभ पंत का जहां हुआ एक्सीडेंट वहां भरे गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पाया गया था कि रजवाहे के पास कुछ जगह पर सड़क की बजरी उखड़ी हुई थी हल्के गड्ढे भी बने हुए थे। जिसके चलते यहां पर जंपिंग प्वाइंट नजर आ रहा था। इसके बाद शाम को ही यहां सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत का जहां हुआ एक्सीडेंट वहां भरे गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक चले काम के दौरान कोहरा आने के कारण कर्मचारियों ने लाइटें जलाकर मरम्मत का काम किया। इस दौरान सड़क के आधे हिस्से को बैरिकेडिंग कर काम किया जा रहा था।इससे गुजर रहे वाहनों का बैरिकेट से टकराने का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत का जहां हुआ एक्सीडेंट वहां भरे गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
इसी को लेकर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने कोहरे में काम करने का विरोध किया। इसे लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें स्थानीय लोग और कर्मचारी आपस में उलझते नजर आ रहे हैं। हालांकि कर्मचारियों ने कई जगहों पर तारकोल और बजरी बिछाकर मरम्मत का काम पूरा कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।