Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Man returning after selling land robbed of 14 lakh bag full of cash snatched after assault

देहरादून: जमीन बेचकर लौट रहे व्यक्ति से 14 लाख की लूट, मारपीट कर छीना रुपयों से भरा थैला

Sun, 08 Nov 2026 04:00 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

पीड़ित का आरोप है कि उनका वाहन इंदिरेश अस्पताल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक और एक्टिवा पर सवार होकर आए युवकों ने वाहन को घेर लिया। इसके बाद मारपीट कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया।

विज्ञापन
Dehradun Man returning after selling land robbed of 14 lakh bag full of cash snatched after assault
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

जमीन का सौदा कर 14 लाख रुपये लेकर लौट रहे एक व्यक्ति को छोटी दिवाली की शाम हमलावरों ने निशाना बना लिया। पटेलनगर क्षेत्र में इंद्रेश अस्पताल के पास बाइक और एक्टिवा सवार पांच-छह युवकों ने उनका वाहन घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की और पिछली सीट पर रखा 14 लाख रुपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच-छह लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रायवाला के हरिपुर कलां स्थित राणा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सोनी (45) शनिवार को पथरी बाग में एक प्लॉट के सौदे के सिलसिले में दिनेश तिवारी से 14 लाख रुपये नकद लेकर लौट रहे थे। उनके साथ दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर भी वाहन में सवार थे। दोपहर करीब 3:40 बजे उनका वाहन इंद्रेश अस्पताल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक और एक्टिवा पर सवार होकर आए युवकों ने वाहन को घेर लिया।
विज्ञापन


सावधान: दीवाली धमाका सेल के नाम पर साइबर ठगी का खेल, ऐसे शिकार बना रहे जालसाज, इन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने वाहन सवार लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पिछली सीट पर रखा नकदी से भरा थैला उठा लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

जांच में सामने आए तीन नाम
राजेश कुमार सोनी ने अपनी तहरीर में सिद्धांत बडोनी, कार्तिक भाटिया और दीपक सिंह शेखावत को नामजद किया है। उनके साथ चार-पांच अन्य लोगों के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद जानकारी जुटाने पर इन लोगों के नाम सामने आए। पुलिस ने रविवार दोपहर में प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed