फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JIO ने किया एक और धमाका, इस नई सुविधा से आपको मिलेंगे एक नहीं कई फायदे

Sun, 15 Apr 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Apr 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Reliance jio new service for customers with sodexo
रिलायंस जियो के नए प्लान।

रिलाइंस जियो ने अब अपने ग्राहकों को एक और सौगात दी है। जानेंगे तो पढ़कर दिल खुश हो जाएगा।


 

Reliance jio new service for customers with sodexo
jio

रिलायंस जियो और सोडेक्सो ने आज साझेदारी की घोषणा की। जियो और सोडेक्सो भारतीयों के लिए एक समृद्ध डिजिटल इको सिस्टम बनाने के लिए अपनी ताकत लगाएंगे। सोडेक्सो विभिन्न संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को मील पास के जरिए फायदा पहुंचाने के मामले में सबसे अग्रणी कंपनी है।

Reliance jio new service for customers with sodexo
जियो मनी स्पेशल ऑफर

जियोमनी (जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का वॉलेट है) अब सोडेक्सो मील कार्ड के साथ जुड़ गया है। जिससे अब सोडेक्सो कार्ड धारक डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। इस साझेदारी की वजह से सोडेक्सो स्वीकार करने वाले हजारों सोडेक्सो मर्चेंट्स जैसे- किराने की दुकानों, कियोस्क , रेस्तरां और कैफे अब डिजिटल भुगतान स्वीकार कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reliance jio new service for customers with sodexo
Jio Money

जियो के पीआर संजय पांडेय ने बताया कि,सोडेक्सो मील पास को जियोमनी ऐप से जोड़ा जा सकता है, जिससे कभी भी, कहीं भी तुरंत भुगतान किया जा सकता है। इससे पूरे भारत में जियोमनी के उपयोगकर्ताओं को एक अतिरिक्त डिजिटल लेनदेन विकल्प हासिल होगा। उपभोक्ताओं को अब भोजन और गैर-अल्कोहलिक पेय खरीदने के लिए सोडेक्सो का कार्ड रखने की जरूरत खत्म हो जाएगी। वे आसानी से सोडेक्सो मील कार्ड बैलेंस को जियोमनी ऐप में जोड़ सकते हैं और इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। दोनों ब्रांडों द्वारा प्रस्तुत सेवाओं को अपनाने के लिए जियो और सोडेक्सो एक साथ काम करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Reliance jio new service for customers with sodexo
Jio Phone

जियो मनी के  बिजनेस हेड, अनिरबन एस मुखर्जी का कहना है कि "हर भारतीय को डिजिटल टेक्नोलॉजी का लाभ मिले और साथ ही वे डिजिटल लाइफ का भरपूर मजा ले सके इसीलिए जियो और सोडेक्सो ने साझेदारी की है। यह साझेदारी भारत में जियोमनी और सोडेक्सो दोनों के उपयोगकर्ताओं के लिए नए डिजिटल लेनदेन का विकल्प होगी। आगे जाकर दोनों ब्रांड सहयोग बढ़ाने और भारत के बढ़ते डिजिटल इको सिस्टम में अपनी पहुंच और उपस्थिति का विस्तार करेंगे। "

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed