फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घनी आबादी में घुसा बारहसिंघा गहरे गड्ढ़े में गिरा, देखिए फिर कैसे हुआ रेस्क्यू

Fri, 12 Jan 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 12 Jan 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
Reindeer rescue by bulldozer from Pit in haridwar
raindear

जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में दाखिल बारहसिंघा गहरे गड्ढ़े में गिर गया। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। देखिए कैसे हुआ रेस्क्यू...


 

Reindeer rescue by bulldozer from Pit in haridwar
raindear

भेल में गहरे गढ़्ढे में गिरे बारहसिंघा को क्रेन की मदद से घंटों की जद़दोजहद के बाद जैसे तैसे बाहर निकाला, वहीं तंबाकू फैक्ट्री में घुसे सांभर को भी पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। दोनों जानवरों को सुरक्षित जंगल में छोडने के साथ ही राहत की सांस ली।
 

Reindeer rescue by bulldozer from Pit in haridwar
raindear - फोटो : hindustan

घटनाक्रम के मुताबिक जंगल से निकलकर एक बारहसिंघा भेल परिसर में पहुंच गया और असावधानीवश वह गहरे गढ़ढे में गिर गया। काफी देर तक तो उसकेबारे में किसी को कुछ पता ही नही चला। बारहसिंघा के शोर मचाने पर जैसे तैसे लोगों को घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reindeer rescue by bulldozer from Pit in haridwar
raindear

आखिरकार वन विभाग और भेल के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लेकिन रस्सी के जरिए उसे बाहर निकालने में नाकाम रहे। आखिरकार भेल नगर प्रशासक संजय पंवार ने क्रेन और बुलडोजर मौके पर भेजा। बुलडोजर की मदद से गढ़ढे की दीवार को तोड़कर जगह बनायी गई तब जाकर जैसे तैसे बारहसिंघा को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि गढ्ढे में पानी नही था वरन बारहसिंघा का बचना मुश्किल था। उसे बाहर निकालने के साथ ही अफसरों, कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Reindeer rescue by bulldozer from Pit in haridwar
सांभर। - फोटो : अमर उजाला

एक अन्य घटनाक्रम के तहत जंगल से निकलकर सांभर ज्वालापुर स्थित तंबाकू फैक्ट्री में पहुंच गया। लोगों ने शोर मचाया तो वह फैक्ट्री के एक कमरे में दुबक गया। आखिरकार सांभर की जानकारी पाकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी आकाश वर्मा को दी तो उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed