Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update On Diwali today weather will remain dry in plains, rain and fog in the hills

उत्तराखंड: दिवाली पर आज मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-कोहरा बढ़ाएगा ठंड, पांच दिन अलर्ट

Sun, 08 Nov 2026 12:42 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Nov 2026 12:42 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों या ऊंचाई वाले इलाकों में होने वाले बदलाव का सीधा असर मैदान के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update On Diwali today weather will remain dry in plains, rain and fog in the hills
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में दीपावली में मौसम साफ रहेगा। हालांकि पर्वतीय इलाकों में पारा गिरने और हल्का कोहरा छाने से सुबह-शाम के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


आने वाले दिनों की बात करें तो 11 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। 12 नवंबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 13 नवंबर को एक बार फिर पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


देहरादून: त्योहारी सीजन में बिगड़ने लगी हवा की सेहत, प्रदूषण बढ़ने के संकेत, घंटाघर में एक्यूआई 100 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों या ऊंचाई वाले इलाकों में होने वाले बदलाव का सीधा असर मैदान के तापमान में भी देखने को मिलेगा। शनिवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर का तापमान सामान्य के आसपास रहा। जिसके चलते ठंड का अहसास कम हुआ। खासकर पर्वतीय इलाकों में दिन के समय मौसम सुहाना रहा।

आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री इजाफे के साथ 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.5 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed