Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Jenny case BJP targets Harak Singh Rawat and Congress once again

उत्तराखंड जेनी प्रकरण: भाजपा ने फिर हरक-कांग्रेस को घेरा, भट्ट बोले-न्याय यात्रा का ढोंग करने वाले चुप क्यों?

Sun, 08 Nov 2026 09:04 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Nov 2026 09:04 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरक पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Uttarakhand Jenny case BJP targets Harak Singh Rawat and Congress once again
हरक सिंह रावत और महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेनी के सामने आकर दुष्कर्म के आरोप लगाने के बाद भाजपा ने फिर हरक और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि न्याय यात्रा का ढोंग करने वाली कांग्रेस अब खामोश क्यों है। वहीं, महामंत्री दीप्ति रावत और महिला मोर्चा अध्यक्ष रूचि भट्ट ने भी हरक व कांग्रेस पर निशाना साधा।

विज्ञापन


जेनी प्रकरण: हरक की सत्ता के सामने रही खामोश, अब सच बोलूंगी, बिना नंबर प्लेट की कार से पहुंचीं जेनी, उठे सवाल
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दें हरक पर लगे गंभीर आरोपों का जवाब : भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि महिला सम्मान, महिला न्याय और अधिकारों की बात करने वाले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को अब अपने ही वरिष्ठ नेता पर लगे गंभीर आरोपों पर जवाब देना चाहिए। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सार्वजनिक मंचों से महिला न्याय की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। राहुल गांधी और गणेश गोदियाल महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं। प्रियंका गांधी का नारा लड़की हूं, लड़ सकती हूं भी सभी को याद है। लेकिन जब सवाल अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत पर उठते हैं, तो कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। कहा कि हरक, कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि इतने गंभीर आरोप सामने आने के बावजूद उन्हें चुनाव प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई है। गणेश गोदियाल बताएं कि क्या वह हरक से सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण मांगेंगे? क्या निष्पक्ष जांच होने तक उन्हें इस जिम्मेदारी से हटाने और संगठनात्मक स्तर पर उचित कार्रवाई करने पर विचार करेंगे? कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना होगा कि महिला न्याय का उसका पैमाना सभी के लिए समान है या अपने नेताओं के लिए अलग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोप गंभीर, भाजपा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : दीप्ति रावत
देहरादून। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कांग्रेस को चुनौती दी कि यदि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के अंदर थोड़ी भी नैतिकता शेष है तो वह तत्काल बेटी के साथ अन्याय करने वाले अपने वरिष्ठ नेता को पद और पार्टी दोनों से बर्खास्त करे। कहा कि हमारा पहले से ही स्टैंड स्पष्ट था कि जो असल पीड़िता है, उसका पक्ष सामने के आने के बाद ही सच पूरी तरह सामने आएगा। हम चाहते हैं कि पीड़िता जेनी के साथ न्याय हो। अगर वो सरकार से अपेक्षा करेंगी तो सरकार अवश्य सहयोग करेगी। कहा कि कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर ऐसे व्यक्ति को बैठाया है, जिस पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं।

आरोप, कांग्रेस का असली घृणित महिला विरोधी चेहरा : रुचि भट्ट
महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि जो अंकिता बेटी की दुखद हत्या की आंच को सुलगाकर, लगातार अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे थे, आज उनकी पोल पूरी तरह खुल गई है। पीड़िता जेनी ने जो कहा, वह बेहद दुखद और पीड़ादायी है। बेशक सत्ता की हनक और कांग्रेस सरकारों की शह पर तब जेनी के साथ दुष्कर्म के सच को दबा दिया गया लेकिन सच कभी मरता नहीं। आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा सरकार ने दिवंगत बेटी अंकिता के हत्यारे को उम्र कैद की सजा दिलाई है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने बलात्कार के आरोपी अपने नेता को बरी करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed