{"_id":"6af022ff0abde6e64200d8d5","slug":"dehradun-two-accused-arrested-for-breaking-into-a-house-in-sanskriti-lok-colony-and-committing-theft-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़े
Sun, 08 Nov 2026 12:55 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:55 PM IST
सार
संस्कृति लोक कॉलोनी निवासी चंद्रमोहन ने पांच नवंबर को पटेलनगर कोतवाली में घर से नकदी चोरी होने की शिकायत दी थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी।
विज्ञापन
आरोपी पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटेलनगर क्षेत्र की संस्कृति लोक कॉलोनी में घर से नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 15,200 रुपये की नकदी बरामद हुई है। दोनों आरोपी नैनीताल जिले के रामनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
संस्कृति लोक कॉलोनी निवासी चंद्रमोहन ने पांच नवंबर को पटेलनगर कोतवाली में घर से नकदी चोरी होने की शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे संदिग्धों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
मंत्री का पति गिरफ्तार: 44 एफआईआर धारी हैं गिरधारी, ऑडियो क्लिप और गवाहों के बयान बने गिरफ्तारी का आधार
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सात नवंबर को पटेलनगर क्षेत्र से हिमांशु (28) और राहुल सनवाल (28), निवासी रामनगर, नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी की रकम बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।