फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: राममय हुई देवभूमि...देहरादून के घंटाघर पर अचानक लेजर से प्रकट हुए श्रीराम, अगले चार दिन हैं खास

Fri, 19 Jan 2024 03:39 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 19 Jan 2024 03:39 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir: Enthusiasm in Uttarakhand for Ram mandir pran pratishtha bhajan-kirtan ceremony organized
देहरादून घंटाघर पर श्रीराम की तस्वीर वाली स्क्रीन लगाई गई - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में जहां रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देश में उत्साह का माहौल है, वहीं देवभूमि उत्तराखंड भी राममय दिख रही है। देहरादून के घंटाघर पर स्क्रीन पर दिख रही भगवान राम की तस्वीर खासा आकर्षण का केंद्र बनी है। शहर में बड़ी शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसके चलते अगले चार दिन तक देहरादून में यातायात प्रभावित रहेगा। 

 

देहरादून के झंडा बाजार के रहने वाले रोशन राणा भगवान की मूर्तियों को नए रंग-रोगन के साथ मंदिरों के सुंदरीकरण में दिन-रात जुटे हुए हैं। रोशन अपनी टीम के साथ सीमित साधनों से ही मंदिरों के कायाकल्प को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। केमिकल एजेंसी में कार्यरत रोशन राणा श्री महाकाल सेवा समिति के संस्थापक हैं। वहीं झंडाबाजार स्थित संस्था कार्यालय से 27 लोग जुड़े हैं, जो अपने खर्च से ही पुराने मंदिरों को संवारने में लगे हैं।
 

रोशन राणा ने बताया कि अभी तक महानगर के दो दर्जन से अधिक मंदिरों का सुंदरीकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए महानगर के झंडा बाजार और खुडबुड़ा स्थित सीता-राम मंदिर में साफ-सफाई, प्रभु के तीर-कमान, भगवान के सिर के मुकुट को नए स्वरूप में रंग-रोगन किया गया है। साथ ही मंदिरों में विशेष स्वच्छता का कार्य लगातार जारी है।

Trending Videos
Ram Mandir: Enthusiasm in Uttarakhand for Ram mandir pran pratishtha bhajan-kirtan ceremony organized
देहरादून क्लेमेनटाउन में शिव रघुनाथ मंदिर में स्थापित हैं 1991 से लाए गए राम जी के खडाऊ। - फोटो : amar ujala

रोशन ने बताया तिलक रोड स्थित तुलसी मंदिर में हर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ और प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। 22 जनवरी को झंडा बाजार में भंडारे के साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण होगा। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति पुराने मंदिरों की फोटो मोबाइल नंबर 9837611404 पर भेज सकता है। संस्था की ओर से मूर्तियों को रंग-रोगन करने के साथ ही मंदिरों का सुंदरीकरण किया जाएगा।

Ram Mandir: Enthusiasm in Uttarakhand for Ram mandir pran pratishtha bhajan-kirtan ceremony organized
अयोध्या के लिए लगी बस - फोटो : amar ujala

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को लेकर दून के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। दून के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे। कौलागढ़ के ग्राम देवता मंदिर को इस उत्सव के लिए भव्य रूप दिया गया है। रवि गुप्ता ने बताया कि इस उत्सव को लेकर 21 जनवरी को भव्य शोभायात्रा और 22 जनवरी को दीपोत्सव के साथ ही श्रीरामचरितमानस पाठ होगा। इस अवसर पर आदेश कुकरेती, मुकेश शर्मा, वैभव गुप्ता, अजय शर्मा, घनश्याम, मनीष नौटियाल, अरुण कुमार, प्रिंस यादव, पीयूष नेगी आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir: Enthusiasm in Uttarakhand for Ram mandir pran pratishtha bhajan-kirtan ceremony organized
राजधानी देहरादून में सजावट - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने 20 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारी तेज कर दी है। शोभायात्रा में विभिन्न झांकिया आकर्षण का केंद्र रहेगी। भाजपा के महानगर अध्यक्ष व श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति के सदस्य सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को प्रभु श्रीराम की पद शोभायात्रा में सभी समाज के लोगों की बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें...Swati Mishra Bhajan: सीएम आवास पर आज 'एक शाम राम जी के नाम' का आयोजन, स्वाति मिश्रा की होगी भजन संध्या

 

विज्ञापन
Ram Mandir: Enthusiasm in Uttarakhand for Ram mandir pran pratishtha bhajan-kirtan ceremony organized
राम मंदिर की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

शोभायात्रा सुबह दस बजे परेड ग्राउंड के खेल मैदान से शुरू होकर गांधी पार्क, घंटाघर, पलटन बाजार, कोतवाली से डिस्पेंसरी रोड, राजीव गांधी कॉम्पलेक्स होते हुए रेंजर ग्राउंड में समाप्त होगी। बताया कि शोभायात्रा में करीब तीस हजार रामभक्त भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसमें विभिन्न श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण सहित कई झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा में मेरठ बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed