फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफ के साए में देहरादून: पिंजरा, ट्रैप कैमरा और 40 लोगों की टीम...फिर भी पकड़ से बाहर गुलदार, खतरा बरकरार

Thu, 18 Jan 2024 10:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jan 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Leopard Terror in Dehradun cage, trap camera and 40 people team doing search Operation
देहरादून में गुलदार की तलाश - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के सुंधोवाली और सिंगली गांवों में बच्चों पर हमला करने वाले गुलदार अब तक वन विभाग की पकड़ से दूर हैं। इस कारण दूनवासी खौफ के साये में जी रहे हैं। शाम होते ही गलियों में सन्नाटा पसर जाता है, लोग घरों में कैद हो जा रहे है। इधर, कई क्षेत्रों में गुलदार देखे जाने से दहशत बनी हुई है। रायपुर रेंज के क्षेत्रों में वन विभाग के 40 लोगों की टीम ने गुलदार की तलाश की। लेकिन गुलदार का कुछ पता नहीं चल सका।



दरअसल, दून में कैनाल रोड स्थित सुंधोवाली गांव में गुलदार ने एक बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया था। इससे पहले सिंगली गांव में गुलदार के हमले से एक बच्चे की मौत हुई थी। इसके बाद से ही शहर में कई जगह पर गुलदार देखा गया। दून के एफआरआई, मयूर विहार के राजीव नगर मंदिर के पास, सहस्त्रधारा रोड के अमन विहार में गुलदार देखे जाने के बाद से ही दहशत का माहौल है।

Leopard Terror: मसूरी वन प्रभाग अलर्ट... 24 लोगों की दो टीम 24 घंटे करेगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

वन विभाग की टीम जहां-जहां गुलदार देखा जा रहा है वहां पिंजरा, ट्रैप कैमरे लगाकर तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक गुलदार का कुछ पता नही चल पाया है। बृहस्पतिवार को वन विभाग के 40 लोगों की टीम ने आईटी पार्क, पुरुकुल गांव, डांडा लखौंड, सिंगली, चीड़ोवाली सहित कई क्षेत्रोंं में सर्च ऑपरेशन चलाकर गुलदार की तलाश की। इसके साथ ही गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए भी एक टीम लगाई गई है।

Leopard Terror in Dehradun cage, trap camera and 40 people team doing search Operation
देहरादून में गुलदार की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

पुरुकुल क्षेत्र में गुलदार देखे जाने की सूचना
बुधवार की रात ग्रामीणों ने वन विभाग को पुरुकुल क्षेत्र में गुलदार देखे जाने की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर गुलदार की तलाश की। इस दौरान टोंस नदी के किनारे वाहन के साथ मौजूद लोगों से रात के समय ना आने की अपील की। इसके साथ ही आसपास के लोगों को जागरूक किया गया।

Leopard Terror in Dehradun cage, trap camera and 40 people team doing search Operation
देहरादून में गुलदार की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

पिंजरें में फंसा कुत्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
अमन विहार में वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरें में कुत्ता कैद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि डीएफओ वैभव सिंह ने का कहना है कि किसी पिंजरे में कुत्ते के फंसने की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard Terror in Dehradun cage, trap camera and 40 people team doing search Operation
देहरादून में गुलदार की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

प्लाटों पर झाडियां हटाने को दिए नोटिस
वन विभाग की टीम ने गुलदार की दहशत को देखते हुए लोगों से शाम के समय घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है। इसके साथ ही वन विभाग की टीम ने रायपुर रेंज में खाली प्लाटों से झाडियां हटाने को नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्होंने जल्द से जल्द खाला प्लाटों से झाडियां हटाने को कहा है।

विज्ञापन
Leopard Terror in Dehradun cage, trap camera and 40 people team doing search Operation
देहरादून में गुलदार की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

गुलदार को पकड़ने के लिए 40 लोगों की टीम गांव-गांव में तलाश कर रही है। रात को भी गांव में ग्रामीणों को सचेत किया जा रहा है। गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए एक टीम लगाई गई है।
- वैभव सिंह, डीएफओ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed