{"_id":"5dc5aa5e8ebc3e5b77222ad5","slug":"ram-mandir-decision-padma-bhushan-swami-satyamitranand-important-role-for-ram-mandir-movement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Verdict: राम मंदिर के लिए इस स्वामी ने किया था बड़ा आंदोलन, देह त्यागने को थे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Verdict: राम मंदिर के लिए इस स्वामी ने किया था बड़ा आंदोलन, देह त्यागने को थे तैयार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 09 Nov 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला शनिवार को आ सकता है। लेकिन एक संत ऐसे भी थे जो राम मंदिर के लिए देह त्यागने तक को तैयार थे। गत 25 जून को ब्रह्मलीन हुए भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मभूषण शंकराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी ने संत समाज को साथ लेकर राम मंदिर के लिए आंदोलन खड़ा कर दिया था।
2 of 5
साल 2018 में ही स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण न होने पर देह त्याग करने का एलान किया था। उन्होंने तो यह तक कह दिया था कि अगर छह दिसंबर से राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आमरण अनशन करेंगे। उनके राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर हरकी पैड़ी पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी से दिल्ली तक खलबली मच गई थी।
3 of 5
बड़े-बड़े नेताओं से लेकर संत समाज तक में इसे लेकर हलचल थी। सरकार के साथ ही कई संतों ने उन्हें हरिद्वार पहुंचकर आमरण अनशन न करने के लिए मनाने का भरसक प्रयास किया था। उनका कहना था कि जिस तरह से स्वतंत्रता आंदोलन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के बनाए गए सभी कानून तोड़कर चलाया था, अब इसी तरह राम मंदिर के लिए आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उन्होंने कहा कि आजादी तब मिली थी, जब सरदार भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां को फांसी दी गई, लेकिन वह हिंसा में विश्वास नहीं रखते हैं। जिस पर उन्होंने अपना अनशन टाल दिया था। आध्यात्म के प्रचार प्रसार के लिए उनकी सेवाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
5 of 5
उन्होंने तो यह तक कह दिया था कि अगर मुस्लिम पक्ष मंदिर के लिए बड़प्पन दिखाएगा तो मस्जिद बनवाने की जिम्मेदारी मेरी है। इसके लिए जो सामग्री की आवश्यकता होगी वे भारत माता मंदिर की तरफ से उपलब्ध कराएंगे लेकिन उनके ब्रह्मलीन होने के साथ ही उनकी ये इच्छा भी अधूरी रह गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।