फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ से मैदान तक दिन में धूलभरी धुंध-उमस ने सताया, शाम को बारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक, तस्वीरें...

Fri, 15 Jun 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Jun 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Rain after dusty Mist in uttarakhand
dusty mist

गुरुवार को उत्तराखंड में धूलभरी धुंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। वहीं शाम को हुई बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी। देखिए...


 

Rain after dusty Mist in uttarakhand
dusty mist

दोपहर बाद पहाड़ी क्षेत्र अचानक धुंध में घिर गए। देखते ही विजीबिलिटी (दृश्यता) लगभग शून्य हो गई। शाम चार बजे बाद अंधेरा हो गया। शाम साढ़े चार बजे बारिश होने पर राहत मिल गई। लगभग एक घंटे की तेज बारिश से धूल बैठ गई और मौसम साफ हो गया। वहीं देर शाम राजधानी समेत मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई।

Rain after dusty Mist in uttarakhand
dusty

वायुमंडल में धुंध छाए रहने के कारण गुरुवार को सूरज की तपिश में कमी आई। तपिश कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार देर रात में और शुक्रवार को धूल भरी आंधी आने की संभावना है। हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.आरके सिंह ने बताया कि हवा के दबाव का क्षेत्रफल बढ़ने से वायुमंडल में धुंध छा गई थी। उन्होंने बताया कि दबाव कम होने से हवा ऊपर की तरफ उठती है। हवा के साथ धूल भी ऊपर की तरफ जाती है। उससे वायुमंडल में धुंध छा जाती है। उन्होंने बताया कि धुंध शुक्रवार तक छाई रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain after dusty Mist in uttarakhand
rain

श्रीनगर में दिनभर छाई धुंध के बाद करीब 5.30 बजे शुरू हुई मुसलाधार बारिश ने शहर का माहौल अस्त व्यस्त कर दिया। इस दौरान सड़के पानी से लबालब हो गई और नगर सहित गंगानाली श्रीकोट, कीर्तिनगर आदि स्थानों पर भी नालियां चोक हो गई। सड़कों व गलियों में पानी भरने से राहगीरों को भी समस्या से जूझना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद स्थानीय व्यापारियों व भवन स्वामियों की ओर से दुकानों व भवनों के आगे सड़कों पर बने पानी के तालाबों को खाली किया गया। दूसरी ओर बेस अस्पताल श्रीकोट के रास्ते में जल भराव के कारण अस्पताल जाने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को भी समस्या से जूझना पड़ा। 

विज्ञापन
Rain after dusty Mist in uttarakhand
dusty mist

हरिद्वार में भी धुंध दूसरे दिन भी एक समान बनी रही। इससे पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए और घरों के साथ पूरा वातावरण धूल से भर गया। वाहनों पर धूल इस कदर जम गई जैसे किसी रेगिस्तान क्षेत्र से निकल आए हो। इससे पूरे दिन उमस भरी गर्मी और धूल ने लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल कर दिया। रेत, धूल, गर्द भरा मौसम लोगों की समझ से परे रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को भी इस तरह से मौसम बने रहने की बात कही है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed