भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले भी धामी समर्थक उनके पक्ष में नारे लगा रहे थे। जैसे ही बैठक खत्म हुई और पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा हुई समर्थकों ने आतिशबाजियां शुरू कर दी।
प्रदेशभर में धामी समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। प्रदेश पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। बीजेपी विधायक दल की बैठक में धामी के नाम की ही सबसे ज्यादा चर्चा रही, जिसके बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड विधानसभा : दो दशक के बाद सत्ता परिवर्तन का मिथक टूटा, चार चुनाव से चली आ रही एक और परंपरा आज टूटी
बैठक में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहे। इसी के साथ उत्तराखंड को 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का चेहरा मिल गया है। दस मार्च को आए चुनाव परिणामों के बाद उत्तराखंड में भाजपा बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने में कामयाब रही, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।
2 of 6
धामी के नाम पर मुहर लगते ही झूम उठे समर्थकों
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। उन्हें कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है।
3 of 6
धामी समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
धामी के हाथ विधानसभा चुनाव में निराशा लगी थी। खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
4 of 6
धामी समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में भाजपा की बहुमत के साथ जीत हुई। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएग
5 of 6
धामी समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी। बधाई देते हुए स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी नौजवान व ऊर्जावान नेता हैं। उनके नेतृत्व में जनता ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए प्रचण्ड बहुमत दिया।