तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'
बाबा रामदेव के हरिद्वार स्थित पतंजलि फूड पार्क में काम करने के दौरान एक कर्मचारी की मौत के बाद कमर्चारी के परिजनों और ग्रामीणों ने कोहराम मचा दिया।
तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'
फूड पार्क के कर्मचारी मोनू की मौत से गुस्साए ग्रामीण गुरुवार की सुबह मुआवजे की मांग को लेकर भारी संख्या में पार्क के बाहर पहुंचे, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने पार्क के बाहर प्रदर्शन और पथराव शुरू कर दिया।
तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'
इस पथराव में पतंजलि फूड पार्क को काफी नुकसान हुआ है। पार्क के कैबिन क्षतिग्रस्त हो गए। मामला बढ़ते देख फूड पार्क प्रशासन द्वारा पुलिस को बुलाया गया। जिससे बाद पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ाया और भीड़ को खदेड़ दिया।
तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'
इस दौरान ग्रामीणों ने फूड पार्क का गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश भी की। दोपहर 12 बजे मामला शांत हो गया, लेकिन संवेदनशीलता देखते हुए मौक पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'
लोगों को खदेड़ने के लिए सीआरपीएफ को हवाई फायरिंग भ्री करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान 12 प्रदर्शनकारी घायल हुए। प्रदर्शनकारियों के पथराव से एसओ कनखल सहित चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस द्वारा पथराव करने वालों की धरपकड़ में कार्रवाई की जा रही है। अभी भी मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।