{"_id":"5be28112bdec22693a664729","slug":"prime-minister-narendra-modi-celebrating-diwali-along-with-soldiers-in-harsil-near-indo-china-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन सीमा पर पीएम मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, लगे भारत माता की जय के नारे, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-चीन सीमा पर पीएम मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, लगे भारत माता की जय के नारे, तस्वीरें...
भाषा, उत्तरकाशी
Updated Wed, 07 Nov 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
जवानों को संबोधित करते पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के कर्मियों के साथ दीपावली मनाने के लिए बुधवार को उत्तराखंड में, भारत-चीन सीमा के पास स्थित हर्षिल पहुंचे। उनके साथ आर्मी चीफ बिपिन रावत और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर जवानों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दूर-दराज के इलाकों में बर्फीले पहाड़ों पर ड्यूटी करने की उनकी लगन राष्ट्र की ताकत को और मजबूत बनाती है और 125 करोड़ भारतीयों के सपने एवं भविष्य को सुरक्षित करती है।
जवानों को मिठाई खिलाते पीएम मोदी
- फोटो : instagram
उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश का उत्सव है, यह अच्छाई की रोशनी फैलाता है और भय को खत्म करता है। उन्होंने कि जवान अपनी प्रतिबद्धताओं एवं अनुशासन से लोगों में सुरक्षा और निडरता का भाव पैदा करने में मदद करते हैं। प्रधानमंत्री ने याद किया कि वह दीपावली पर तब से सैनिकों से मिलने आ रहे हैं जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने आईटीबीपी के जवानों के साथ एक साल पहले हुई बातचीत का भी जिक्र किया जब वह कैलाश मानसरोवर यात्रा का हिस्सा बने थे।
जवानों को मिठाई खिलाते हुए पीएम मोदी
- फोटो : instagram
मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत अच्छी प्रगति कर रहा है। उन्होंने ‘वन रैंक वन पेंशन’ (ओआरओपी) समेत भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उठाए गए अन्य कदमों के बारे में भी बताया। मोदी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षण मिशनों में दुनिया भर से प्रशंसा और सराहना हासिल की है। प्रधानमंत्री ने जवानों को मिठाई बांटी। उन्होंने दीपावली के मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए जमा हुए आस-पास के इलाके से आए लोगों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जवानों को मिठाई खिलाते हुए पीएम मोदी
हर्षिल एक छावनी इलाका है जो उत्तरकाशी जिले में भारत-चीन सीमा के करीब 7,860 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इसके बाद प्रधानमंत्री केदारनाथ जाकर पूजा करेंगे और केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। केदारनाथ के समीप स्थित केदारपुरी ने 2013 की प्रलयकारी बाढ़ का दंश झेला है जिसमें हजारों लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
जवानों के साथ पीएम मोदी
प्रधानमंत्री से मिल कर खुश हो गए जवान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर जवानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों को मिष्ठान वितरण किया और उनके साथ समय भी बिताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर जवानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों को मिष्ठान वितरण किया और उनके साथ समय भी बिताया।