फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन दशक बाद अब फिर से गुलजार होगी पीएम मोदी की तपस्थली, साधना कर सकेंगे साधु-संत

Wed, 07 Nov 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 07 Nov 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Austerity Place Garud Chatti will reconstruct Now
pm modi in kedarnath

पीएम नरेंद्र मोदी जहां तीन दशक पहले अज्ञातवास में गए थे अब उनकी तपस्थली को फिर से गुलजार किया जाएगा। बाबा केदार के दर्शनों को देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अगले वर्ष से गरुड़चट्टी में भगवान गरुड़ के भी दर्शन कर सकेंगे। आपदा के साढ़े पांच वर्ष बाद गरुड़चट्टी की राह आसान हो गई है। डीडीएमए (लोनिवि) द्वारा केदारनाथ से गरुड़चट्टी तक 3.5 किमी पैदल मार्ग का निर्माण पूरा कर दिया गया है। 

PM Modi Austerity Place Garud Chatti will reconstruct Now
गरुड़चट्टी का रास्ता

16/17 जून 2013 की आपदा के बाद से यह क्षेत्र वीरान पड़ा है। रामबाड़ा सहित पैदल मार्ग के भूस्खलन से तबाह होने से यहां तक पहुंच नहीं हो पा रही है। बीते साढ़े पांच वर्षों में बाबा केदार की यात्रा पर आया कोई श्रद्धालु यहां नहीं पहुंचा है। लेकिन, अब यह स्थान पूर्व की भांति यात्राकाल में गुलजार रहेगा। 

PM Modi Austerity Place Garud Chatti will reconstruct Now
गरुड़चट्टी का रास्ता

डीडीएमए (लोनिवि) द्वारा साढ़े तीन किमी लंबे व चार मीटर चौड़े पैदल मार्ग का निर्माण पूरा कर दिया गया है। इस पैदल मार्ग को धाम से जोड़ने के लिए मंदाकिनी नदी पर झूला पुल का निर्माण किया जा रहा है। वयोवृद्ध तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का कहना है कि केदारनाथ यात्रा में गरुड़चट्टी का विशेष धार्मिक महत्व है। यह स्थान आध्यात्म व ध्यान साधना के लिए विश्व प्रसिद्ध है। मन की शांति के लिए दशकों से सैकड़ों साधु-संत यहां पहुंचते रहे हैं। आपदा के बाद छाई वीरानगी अब खत्म होने से यहां पुन: साधु-संत आ सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Austerity Place Garud Chatti will reconstruct Now
गरुड़चट्टी का रास्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 के दशक में गरुड़चट्टी में डेढ़ माह तक साधना की थी। तब वे हर रोज यहां से केदारनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन व जलाभिषेक करते थे। बीते वर्ष वर्ष 3 मई और 20 अक्तूबर को भी केदारनाथ पहुंचने पर पीएम मोदी ने यहां बिताए दिनों को याद किया था।

विज्ञापन
PM Modi Austerity Place Garud Chatti will reconstruct Now
केदारनाथ का दौरा करते अधिकारी

उन्होंने इस स्थान तक पहुंच मार्ग बनाने के साथ इसे विकसित करने के लिए कहा था। मुख्य सचिव उत्पल कुमार के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा लोनिवि की मदद से मार्ग बनाने को सर्वे किया गया था। पहले चरण में डीडीएमए (लोनिवि) द्वारा केदारनाथ-गरुड़चट्टी मार्ग तैयार कर लिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed