फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की रैतिक परेड में जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, देखिए साहस और जज्बे से भरी तस्वीरें...

Sun, 10 Nov 2019 11:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Nov 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Police Soldiers Amazing feat in Parade on  Uttarakhand foundation day 2019
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड पुलिस हिमरक्षक डेयर डेविल्स के मोटर साइकिल दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सबको हैरान कर दिया। उनके इन करतबों ने खूब तालियां बटोरीं। दल में शामिल महिलाओं का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। आगे देखिए शानदार तस्वीरें...

Police Soldiers Amazing feat in Parade on  Uttarakhand foundation day 2019
- फोटो : अमर उजाला

श्वान दल ने भी आग के गोले को पार करने और घटनास्थल से पड़े मिले कपड़े के आधार पर अपराधी तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। घुड़सवार पुलिस और अमेजिंग राइफ ल ड्रिल की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। कमांडो दस्ते ने आतंकवादियों से मुठभेड़ और एसडीआरएफ  ने आपदा के दौरान वन मिनट ड्रिल के माध्यम से बचाव कार्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

Police Soldiers Amazing feat in Parade on  Uttarakhand foundation day 2019
- फोटो : अमर उजाला

राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सलामी ली। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने की बड़ी चुनौती है। नशा उन्मूलन को सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। उधर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए राज्य के समग्र विकास के संकल्प को दोहराया। इस दौरान मोटर साइकिल सवार दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police Soldiers Amazing feat in Parade on  Uttarakhand foundation day 2019
- फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्राण-प्रणाम ग्रहण करने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी अनिल कुमार रतूडी और डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार उनके साथ रहे। राज्यपाल ने प्रदेश भर के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभ कामनाएं देने के साथ राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए समग्र प्रयास होने चाहिये।

विज्ञापन
Police Soldiers Amazing feat in Parade on  Uttarakhand foundation day 2019
- फोटो : अमर उजाला

इसमें पुलिस के साथ अन्य विभागों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसारित करने और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्हाेंने राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राज्य के समग्र विकास को प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed