भारी विरोध के बीच फिल्म 'पद्मावत' का स्पेशल पेड शो बुधवार को देहरादून में होगा। जिसे लेकर राजधानी के मल्टीप्लेक्स में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
{"_id":"5a6852f84f1c1bb2208b50ae","slug":"police-deploy-on-padmavat-special-paid-show-at-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादून में आज संगीनों के साए में होगा 'पद्मावत' का स्पेशल पेड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में आज संगीनों के साए में होगा 'पद्मावत' का स्पेशल पेड शो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Jan 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : rajeev gupta / amarujala dehradun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
police
- फोटो : amar ujala
हालांकि मल्टीप्लेक्स शो की ऑनलाइन बुकिंग से बच रहे हैं। यही वजह है कि तीन सिनेमाघरों ने शो का वेबसाइट पर अपडेट दिया, लेकिन कुछ ने हटा भी लिया।
police
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मल्टीप्लेक्स मालिकों ने फिल्म प्रदर्शित होने तक गार्ड हायर कर लिए हैं। जबकि सिंगल स्क्रीन वालों ने फिल्म दिखाने को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं। बहरहाल विरोध करने वालों ने हर सिनेमाघर के आसपास फिल्म प्रदर्शित नहीं किए जाने संबंधी बैनर-पोस्टर चिपकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
supreme court
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पद्मावत को दिखाने को लेकर हरी झंडी दे दी हो, लेकिन विरोध करने वाले अब भी शांत नहीं हैं। दून में बुधवार को इस फिल्म का पेड शो दिखाया जाना है, लेकिन संचालक साइट पर फिल्म के शो का अपडेट देने से बच रहे हैं। हालांकि यहां सभी मल्टीप्लेक्सों में फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
police
बहरहाल फरीदाबाद के सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में आगजनी और दून के सिल्वर सिटी में विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सभी मल्टीप्लेक्सों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसके लिए मल्टीप्लेक्स संचालकों ने अपने स्तर से आठ से दस गार्ड हायर किए हैं। इसके अलावा पुलिस भी तैनात की गई है।