फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: पीएम मोदी की रैली खत्म होते ही 'जाम' हुई राजधानी, सड़कों पर रेंग-रेंग कर चले वाहन, तस्वीरें

Sat, 04 Dec 2021 09:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Dec 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Visit in Dehradun: Traffic Jam In dehradun after Pm Modi Rally photos
पीएम की रैली के बाद देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली खत्म होते ही शहर की सड़कों पर जाम लग गया। बसों की तरफ दौड़ते लोग और वाहनों से चौक-चौराहे ठसा-ठस भर गए। इस भीड़ को निकालने के लिए बनाए गए रूट प्लान में कई जगह पुलिस खुद उलझ गई। किसी-किसी चौराहे पर 10 से 15 मिनट तक यातायात को रोकना पड़ा। जैसे-तैसे शाम तक स्थिति सामान्य हो सकी। लेकिन, इसके बाद कई जगह फिर जाम लग गया। 

देहरादून: पीएम मोदी की रैली में उमड़ी भीड़, इस एक बात से जीत लिया उत्तराखंडियों का दिल, तस्वीरें

पुलिस की ओर से रैली में आने वाले वाहनों और शहर के लोगों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था। इसमें सिटी बस और विक्रमों के रूट भी छोटे किए गए थे। साथ ही बाहर से आने वाली बसों को दूर पार्किंग में खड़ा किया गया था।

चुनाव 2022: उत्तराखंड को 18 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले- अब यहां बह रही विकास की गंगा

शनिवार सुबह के समय तो इस प्लान के हिसाब से सब कुछ ठीक रहा, लेकिन रैली खत्म होते ही स्थिति दूभर हो गई। लोग पीएम मोदी के आधे भाषण के बाद ही निकलना शुरू हो गए थे। ताकि, वह समय से अपनी अपनी बसों तक पहुंच जाएं। लेकिन इस भीड़ को थामने में पुलिस के पसीने छूट गए। 

PM Narendra Modi Visit in Dehradun: Traffic Jam In dehradun after Pm Modi Rally photos
पीएम की रैली के बाद देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

एमकेपी चौक पहली जगह थी जहां लोगों को सबसे पहले जाम से दो-चार होना पड़ा। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होकर छात्र भी लौट रहे थे। दफ्तरों में लंच का समय था। हालात ये हो गए कि लोग पुलिस की परवाह न करते हुए खुद ही वाहन इधर उधर से निकालने लगे।

PM Narendra Modi Visit in Dehradun: Traffic Jam In dehradun after Pm Modi Rally photos
पीएम की रैली के बाद देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

हालात ये हुए कि एमकेपी रोड का ट्रैफिक करीब 10 मिनट तक रोके रखा। इससे सुभाष रोड से आराघर जाने वाला ट्रैफिक तो सुचारू रहा, लेकिन एमकेपी रोड पर द्वारिका स्टोर से लेकर दून अस्पताल से भी आगे तक जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Visit in Dehradun: Traffic Jam In dehradun after Pm Modi Rally photos
पीएम की रैली के बाद देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह से अन्य चौराहों पर भी पुलिस ट्रैफिक चलाने में हांफ गई। सुबह से दोपहर तक चौराहों पर खड़ी पुलिस सहारनपुर रोड के किसी भी चौराहे पर नजर नहीं आई। यहां पर हालात ये हो गए कि चारों ओर जाम लग गया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Visit in Dehradun: Traffic Jam In dehradun after Pm Modi Rally photos
पीएम की रैली के बाद देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

लालपुल से कारगी चौक तक की सड़क जाम हो गई। यहां कुछ लोगों ने ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी की, तो कई जगह पुलिस की लापरवाही रही। नतीजा यह हुआ कि लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed