फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: पीएम मोदी की रैली में उमड़ी भीड़, इस एक बात से जीत लिया उत्तराखंडियों का दिल, तस्वीरें

Sat, 04 Dec 2021 06:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Dec 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Visit in Dehradun News Update:  Huge Crowd in Prime Minister Narendra Modi Public Meeting today Photos
देहरादून में पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देहरादून में जनता को संबोधित किया। इस दौरान रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में ही प्रदेशवासियों का दिल जीत लिया। पीएम ने गढ़वाली भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत कर प्रदेशवासियों की कुक्षलक्षेम पूछी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का सभी दाणा सयानो, दीदी भूलियो, चची और भय बहणों, आप सभी छ मेरा प्रणाम। 

पिछले पौने दो महीने में प्रधानमंत्री तीसरी बार उत्तराखंड पहुंचे, लेकिन इस बार उनका यह दौरा राजनीतिक था। संबोधन से पहले पीएम मोदी ने 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 

चुनाव 2022: उत्तराखंड को 18 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले- अब यहां बह रही विकास की गंगा

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनावी वैतरणी पार करने के लिए मोदी मैजिक की दरकरार है। इसके लिए भाजपा ने आज पीएम मोदी की रैली के लिए पूरी ताकत झोंक दी। पार्टी ने तीन लाख लोगों को निमंत्रण पत्र बांटे थे। वहीं पार्टी का लक्ष्य था कि रैली में करीब एक लाख लोगों को जुटाया जा सके। रैली में पहुंचे कार्यकर्ता जोश और उत्साह से भरपूर नजर आए। 

PM Modi Visit in Dehradun News Update:  Huge Crowd in Prime Minister Narendra Modi Public Meeting today Photos
देहरादून में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का विकास डबल इंजन की सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीते 5 वर्षों में उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। यहां की सरकार इन्हें धरातल पर उतार रही है। 

PM Modi Visit in Dehradun News Update:  Huge Crowd in Prime Minister Narendra Modi Public Meeting today Photos
देहरादून में पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

21वीं सदी के इस कालखंड में कनेक्टिविटी का एक ऐसा महायज्ञ चल रहा है जो भारत को विकसित देशों की संख्या में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कोरोनाकाल में उत्तराखंड में 50 से अधिक नए ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। आज प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, भावी पीढ़ी के भविष्य को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Visit in Dehradun News Update:  Huge Crowd in Prime Minister Narendra Modi Public Meeting today Photos
देहरादून में पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

आज सरकार इस बात का इंतजार नहीं करती की लोग समस्या लेकर आएंगे। आज सरकार सीधे नागरिकों के पास जाती है। एक समय था कि उत्तराखंड में सवा लाख घरों में नल से जल पहुंचता था। आज सात लाख से ज्यादा घरों में जल पहुंच रहा है। 

विज्ञापन
PM Modi Visit in Dehradun News Update:  Huge Crowd in Prime Minister Narendra Modi Public Meeting today Photos
देहरादून में पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी तपस्वी की तरह देश की सेवा कर रहे हैं। सिंह अपने गुण और अपने पराक्रम से खुद अपना शासन प्राप्त करता है, यह कहावत पीएम पर फिट बैठती है। आज संपूर्ण विश्व मोदी के प्रयासों की सराहना कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed