फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर लगाए 'मोदी गोबैक' के नारे, आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, तस्वीरें

Sat, 04 Dec 2021 09:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Dec 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Visit in Dehradun: Congress and Bjp workers Fight during Pm Modi Rally Photos
देहरादून में पीएम मोदी की रैली का विरोध - फोटो : अमर उजाला

महंगाई, बेरोजगारी, नई शिक्षा नीति समेत विभिन्न मुद्दों पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली में पहुंचने से पहले अलग-अलग जगह काले झंडे लहराते हुए ‘मोदी गो बैक’ के नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत ले लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।



देहरादून: पीएम मोदी की रैली खत्म होते ही 'जाम' हुई राजधानी, सड़कों पर रेंग-रेंग कर चले वाहन, तस्वीरें

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सिर व बांह पर काली पट्टी बांधकर हाथों में काले झंडे लहराते हुए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से रैली स्थल की ओर रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने ‘नरेंद्र मोदी गो बैक’ के नारे लगाए। पुलिस ने एस्लेहॉल चौक पर उन्हें रोक लिया। वहां पुलिस और कांग्रेसियों की तीखी झड़प हुई। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। कई देर की मशक्कत के बाद पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस और अन्य वाहनों में भरकर वहां से ले ले गई।

देहरादून: पीएम मोदी की रैली में उमड़ी भीड़, इस एक बात से जीत लिया उत्तराखंडियों का दिल, तस्वीरें

युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना था कि गमोदी सरकार और उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने का काम किया है। महंगाई चरम पर है। दिन प्रतिदिन उत्तराखंड समेत देशभर में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रैली करना यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार को केवल अपनी राजनीति चमकाने से मतलब है। वह आम जनता की बिल्कुल भी परवाह नहीं करती। 

PM Narendra Modi Visit in Dehradun: Congress and Bjp workers Fight during Pm Modi Rally Photos
देहरादून में पीएम मोदी की रैली का विरोध - फोटो : अमर उजाला

उधर, रैली में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता एस्लेहॉल चौक पर भिड़ गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिससे एक बार पुलिस भी भौंचक्की रह गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों दलों के नेताओं को अलग-अलग किया। उसके बाद विरोध कर रहे कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर वाहन से वसंत विहार ले जाया गया।

PM Narendra Modi Visit in Dehradun: Congress and Bjp workers Fight during Pm Modi Rally Photos
देहरादून में पीएम मोदी की रैली का विरोध - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस कार्यकर्ता रैली का विरोध करने जा रहे थे, तभी घंटाघर से जुलूस की शक्ल में आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से उनका सामना हो गया। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आपस में उलझ गए। पुलिस को भी शायद इसका अंदाजा नहीं था। कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Visit in Dehradun: Congress and Bjp workers Fight during Pm Modi Rally Photos
देहरादून में पीएम मोदी की रैली का विरोध - फोटो : अमर उजाला

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से काले झंडे दिखाते हुए परेड ग्राउंड की ओर रवाना हुईं। नरेंद्र मोदी गो बैक के नारों के साथ महिला कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में नारेबाजी की। महिला कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने एस्लेहॉल चौक पर रोक दिया। पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं में कई देर तक धक्कामुक्की और नोकझोंक होती रही। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Visit in Dehradun: Congress and Bjp workers Fight during Pm Modi Rally Photos
देहरादून में पीएम मोदी की रैली का विरोध - फोटो : अमर उजाला

तीसरे चरण में लगभग 25 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से काले झंडे दिखाते हुए परेड ग्राउंड की तरफ कूच किया। इस दौरान पहले हिरासत में लिए गए महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस को गच्चा देकर फिर प्रदर्शन में शामिल हो गए। इस बीच पूर्व विधायक राजकुुमार, संग्राम सिंह पुंडीर आदि भी प्रदर्शन में पहुंच गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed