फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Dehradun Visit: रैली स्थल के पास धारा -144 लागू, पोस्टर-बैनर से पटा शहर, प्रदर्शनकारियों को हटाया

Fri, 03 Dec 2021 08:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Dec 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Visit in Dehradun News Update: Section-144 enforced in rally venue and poster banner Seen everywhere in city
देहरादून में पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून में शनिवार को पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर परेड ग्राउंड से एक किलोमीटर  की परिधि में न तो प्रदर्शन होंगे और न ही कहीं बेवजह लोगों का जमावड़ा लगेगा। शुक्रवार अपराह्न तीन बजे से शनिवार अपराह्न चार बजे धारा -144 लागू कर दी गई है। इस दौरान परेड मैदान के आस-पास करीब 24 स्कूल बंद रहेंगे।



PM Modi Dehradun Visit: चार दिसंबर को बदले रहेंगे शहर के ट्रैफिक रूट, ये रहेगी व्यवस्था

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने शनिवार को राजधानी के किसी भी इलाके में सभी तरह के धरना प्रदर्शन पर भी रोक लगाने के साथ ही ड्रोन की उड़ान पर भी रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैदान के एक किलोमीटर की परिधि में स्थित तमाम होटलों, लॉजों, धर्मशालाओं,  पेइंग गेस्ट, छात्रावासों में ठहरने वाले लोगों का पूरा ब्यौरा जुटाने के साथ ही इसकी जानकारी निकटतम कोतवाली व थानों को मुहैया कराने के आदेश दिए गए हैं।  

PM Modi Dehradun Visit: रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य, सीएम और चुनाव प्रभारी ने लिया तैयारियों का जायजा

रैली के दौरान किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले उत्तेजक भाषण करना, किसी प्रकार भ्रामक साहित्य के प्रचार-प्रसार तथा विरोध जुलूसों पर प्रतिबंघ लगाया है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति राजकीय संपत्ति को किसी प्रकार का प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाएगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। 

PM Modi Visit in Dehradun News Update: Section-144 enforced in rally venue and poster banner Seen everywhere in city
देहरादून में पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

रैली से पहले देहरादून शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व सह प्रभारी रेखा वर्मा समेत सभी प्रमुख नेताओं के पोस्टरों से पट गया है। 

PM Modi Visit in Dehradun News Update: Section-144 enforced in rally venue and poster banner Seen everywhere in city
देहरादून में पीएम मोदी की रैली से पहले पदर्शनकारियों को हटाया - फोटो : अमर उजाला

वहीं, प्रशासन और पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली के मद्देनजर गांधी पार्क के बाहर धरना दे रहे विभिन्न संगठनों के लोगों को हटा दिया। अधिकारियों का तर्क था कि प्रधानमंत्री रैली को देखते हुए परेड ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। इसलिए परेड ग्राउंरंड और आसपास के क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम पूरी तरह प्रतिबंधित किए गए हैं। ऐसे में रैली समाप्त होने तक उन्हें वहां से हटना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Visit in Dehradun News Update: Section-144 enforced in rally venue and poster banner Seen everywhere in city
देहरादून में पीएम मोदी की रैली से पहले पदर्शनकारियों को हटाया - फोटो : अमर उजाला

वहा चाहें तो यहां से हटकर एकता विहार सहस्त्रधारा रोड स्थित धरनास्थल पर शिफ्ट हो सकते हैं। इसका आंदोलनकारियों ने विरोध किया। सूचना पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, दीप बोहरा, सूर्य प्रताप राणा, प्रमोद कपरवाण, रविंद रमोला, सुनील नौटियाल, हरवेंद्र रतन, फहीब खान आदि कार्यकर्ता पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों की पुलिस के साथ तीखी नोक झोंक भी हुई।

विज्ञापन
PM Modi Visit in Dehradun News Update: Section-144 enforced in rally venue and poster banner Seen everywhere in city
देहरादून में पीएम मोदी की रैली से पहले पदर्शदेहरादून में पीएम मोदी की रैली से पहले पदर्शनकारियों को हटायानकारियों को हटाया - फोटो : अमर उजाला

बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से जबरन हटा  दिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि विभिन्न संगठनों के लोग अपनी मांगों के संबंध में शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं जबकि भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह रैलियां निकाल रहे हैं। ऐसे में शांतिपूर्ण आंदोलन करने वालों की बजाय जुलूस रैली निकालने वाले भाजपाइयों को धारा 144 के उल्लंघन करने से रोका जाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed