फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi Dehradun Visit: Traffic route Diverted on 4 December

PM Modi Dehradun Visit: चार दिसंबर को बदले रहेंगे शहर के ट्रैफिक रूट, ये रहेगी व्यवस्था

Thu, 02 Dec 2021 09:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Dec 2021 09:16 PM IST
सार

PM Modi Dehradun Visit: पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों से अपील की है कि वह दो घंटे पहले घर से निकलें ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Dehradun Visit: Traffic route Diverted on 4 December
देहरादून - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून के परेड ग्राउंड में चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके लिए विभिन्न रूटों पर बसों और विक्रमों का रास्ता बदला हुआ रहेगा। इसके साथ ही पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों से अपील की है कि वह दो घंटे पहले घर से निकलें ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। यहां कोई भी वाहन नहीं चलेगा। 

विज्ञापन


सौगात: उत्तराखंड के रास्ते पर बनेगा एशिया का सबसे बड़ा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन


डीआईजी/एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की गई थी। इसके लिए सभी को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात पुलिस ने विभिन्न थाना पुलिस के साथ मिलकर एक रूट प्लान तैयार किया है। इसमें पार्किंग स्थलों को भी चिन्हित किया गया है ताकि लोगों को कोई परेशान न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरो जोन व्यवस्था
- परेड ग्राउंड के चारों ओर (कनक चौक, लैंसडौन चौक, कॉन्वेन्ट जीसस एंड मेरी चौक, रोजगार तिराहा, डूंगा हाउस तिराहा, पंप हाउस तिराहा) सभी प्रकार के वाहनों के लिये जीरो जोन रहेगा।
- परेड ग्राउंड के चारों ओर किसी भी प्रकार की रेहड़ी-ठेली आदि नहीं लगेगी।
- सर्वे चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जायेगा, बल्कि आराघर/बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा।
- बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जायेगा बल्कि घंटाघर/तहसील चौक की ओर भेजा जाएगा।
- ओरिएंट चौक और पेसिफिक तिराहा से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा। इन वाहनों को घंटाघर/दिलाराम चौक की ओर भेजा जाएगा। 

जनसभा में शामिल होने वाले वाहनों के लिए रूट/पार्किंग व्यवस्था 
- ऋषिकेश, टिहरी, थानो, रायपुर से आने वाले वाहन सहस्रधारा चौक तक आ सकेंगे। यहां सवारी उतारने के बाद सहस्रधारा क्रासिंग से थाना रायपुर से पूर्व नानकसर गुरुद्वारे के पास स्थित ग्राउंड में वाहनों को पार्क किया जाएगा।
- हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को रिस्पना पुल से धर्मपुर चौक से बन्नू स्कूल ग्राउंड/गुरुनानक इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क करवाया जाएगा। पार्किंग भर जाने की स्थिति में बसों को रिंग रोड न्यू बीजेपी कार्यालय ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा। 
- चकराता, विकासनगर से आने वाले वाहन (बस) सवारियों को बिंदाल पुल पर उतारकर ‘द दून स्कूल’ के सामने खाली भूमि पर बसों को पार्क करवाया जाएगा। साथ ही छोटे वाहन (मैक्सी/पिकअप/यूटीलिटी) से आने वाले वाहनों को बिंदाल चौक से दाहिने मुड़ते हुए तिलक रोड स्थित नगर स्वास्थ्य केंद्र/पूर्व कार्यालय एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के निकट मैदान में पार्क करेंगे। यह पार्किंग भर जाने की स्थिति में बसों को महिंद्रा ग्राउंड, ओएनजीसी ग्राउंड कौलागढ़ चौक में पार्क किया जाएगा। 
- रुड़की एवं सहारनपुर से आईएसबीटी की ओर आने वाली बसों को सहारनपुर चौक पर रोका जाएगा। यह सभी बसें हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, लक्ष्मण चौक पर पार्क की जाएगी। 
- मसूरी की ओर से आने वाले वाहन सवारियों को दिलाराम चौक पर उतारकर न्यू कैंट रोड स्थित सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के मैदान में पार्क करेंगे। 
- सांसद/मंत्री/विधायक/वीआईपी के वाहनों की एंट्री सर्वे चौक से होगी एवं पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में की जाएगी। 
- समस्त पास धारक (जिला प्रशासन की सूची अनुसार) वाहनों की पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में की जाएगी, जिसके लिए संबंधित पासधारकों के वाहन घंटाघर-दर्शनलाल चौक होकर सेंट थॉमस स्कूल के सामने गेट से लेफ्ट टर्न होकर पार्क करेंगे।

अन्य पार्किंग स्थल
- मंगला देवी पार्किंग
- पुराना बस अड्डा
- श्रीनिवास वैडिंग प्वाइंट
- लार्ड वेंकटेश्वर वैडिंग प्वाइंट

विक्रमों के लिए रूट/डायवर्जन व्यवस्था

- 02 नंबर रूट (रायपुर रूट) के विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस कर दिए जाएंगे।
- 03 नंबर रूट (धर्मपुर रूट) के विक्रम धर्मपुर चौक से आराघर टी जंक्शन से वापस रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे।
- 05/08 नंबर रूट (आईएसबीटी रूट) के समस्त विक्रम वाहन रेलवे गेट से वापस कर दिए जाएंगे।
- प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस कर दिए जाएंगे।
- 01 नंबर रूट (राजपुर रोड) के सभी विक्रम बहल चौक से यू-टर्न लेकर वापस होंगे। 

सिटी बसों के लिए रूट/डायवर्जन व्यवस्था
- आईएसबीटी से राजपुर जाने वाली सिटी बसें बल्लूपुर कैंट होते हुए दिलाराम चौक से राजपुर की ओर जा सकेंगी।
- प्रेमनगर से रायपुर जाने वाली सिटी बसें बल्लूपुर कैंट होते हुए दिलाराम-कैनाल रोड-आईटीपार्क-सहस्त्रधारा क्रासिंग से रायपुर की ओर जा सकेंगी।
- रायपुर रोड से प्रेमनगर जाने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-आईटी पार्क-कैनाल रोड-दिलारामन्यू कैंट रोड बल्लूपुर चौक से प्रेमनगर जा सकेंगी। 
- डोईवाला से देहरादून आने वाली सिटी बसें रिस्पना पुल-आईएसबीटी-सहारनपुर चौक-प्रिंस चौक से वापस डोईवाला की ओर जा सकेंगी।
- रायपुर से गुल्लर घाटी जाने वाली सिटी बसें रायपुर-आईएसबीटीरिस्पना-गुल्लर घाटी की ओर जा सकेंगी। 

मुख्य बैरियर/डायवर्जन प्वाइंट
  कार्यक्रम स्थल में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले वाहनों को बैरियर से आगे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
1. बहल चौक 2. धर्मपुर चौक 3. बिंदाल पुल तिराहा 4.    सहारनपुर चौक 5.    सहस्त्रधारा क्रासिंग 

प्रतियोगी परीक्षाएं देने वाले दो घंटे पहले घर से निकलें 
एसएसपी ने बताया कि रविवार को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। इसमें शामिल होने वाले छात्रों से अपील है कि वह परीक्षा शुरू होने के करीब दो घंटे पहले घर से निकलें ताकि रास्ते में यदि कोई व्यवधान हो तो परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed