{"_id":"618617f46e14ea28213b2662","slug":"pm-modi-kedarnath-visit-pm-narendra-modi-seen-in-pahadi-cap-and-p-cap-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: कभी पहाड़ी टोपी तो कभी गुलाबी पी-कैप पहने दिखे प्रधानमंत्री, तस्वीरों में देखें खास अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: कभी पहाड़ी टोपी तो कभी गुलाबी पी-कैप पहने दिखे प्रधानमंत्री, तस्वीरों में देखें खास अंदाज
केदारनाथ यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहनावा सबसे खास होता है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री केदारनाथ पहुंचे थे। इस दौरान वह स्लेटी रंग के कोट, भूरे रंग के वास्केट, सफेद कुर्ता-पायजामा, काले-सफेद व हल्के स्लेटी रंग का शॉल ओढ़े हुए थे। प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से जब उतरे तब उन्होंने पहाड़ी टोपी पहनी हुई थी। लेकिन बाद में वह गुलाबी रंग की ऊनी पी-कैप पहने नजर आए।
प्रधानमंत्री के अपने दूसरे कार्यकाल में अब तक नरेंद्र मोदी पांच बार केदारनाथ पहुंच चुके हैं। इन दौरों में पीएम मोदी का पहनावा सबसे अलग रहा। पहली बार वह सफेद कुर्ता-पायजामे के साथ नीली स्वेटर व चेकदार वास्केट में आए थे।
वर्ष 2018 नवंबर में वे कोट-पेंट पहनकर आए थे। मई 2019 में वे विशेष पोशाक पहने धाम पहुंचे, जो चर्चाओं का केंद्र रहा।
2 of 5
केदारनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
2019 में पीएम ने हिमाचली टोपी को अलग तरीके से पहना था। उस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पहना गया लंबा कुर्ता जो लद्दाख का मुख्य परिधान गौंछा और कमर पर बांधा साफा उनके नए रूप को प्रस्तुत कर रहा था।
3 of 5
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : अमर उजाला
इस बार भी प्रधानमंत्री ने पहाड़ी टोपी पहनी। हालांकि कुछ देर बाद वह गुलाबी ऊनी पी-कैप पहने नजर आए। इस दौरान उनका काला चश्मा भी काफी चर्चा में रहा।
गोवर्धन पूजा के मौके पर शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा भी की।
विज्ञापन
5 of 5
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एएनआई
इस दौरान केदारनाथ आपदा का जिक्र कर वह भावुक हो गए। केदारनाथ धाम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब चार सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।