Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
pm narendra modi in kedarnath today will unveil the statue of adi shankaracharya in kedarnath dham: pm modi inaugurate aadi shankaracharya statue see photos
{"_id":"6184b62ad20e6631676e05e3","slug":"pm-narendra-modi-in-kedarnath-today-will-unveil-the-statue-of-adi-shankaracharya-in-kedarnath-dham-pm-modi-inaugurate-aadi-shankaracharya-statue-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री कुछ इस अंदाज में पहुंचे बाबा के धाम, तस्वीरों में देखें उनका दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री कुछ इस अंदाज में पहुंचे बाबा के धाम, तस्वीरों में देखें उनका दौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 05 Nov 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने दूसरे कार्यकाल में पांचवीं बार केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री के अपने पहले कार्यकाल में वह चार बार केदारनाथ पहुंचे थे।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुबह विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य मंत्री व नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। कुछ देर यहां रुकने के बाद मोदी एमआई हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए।
उन्होंने केदारनाथ मंदिर में करीब 15 मिनट बाबा केदार की पूजा-अर्चना की व जलाभिषेक किया। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण भी किया और करीब चार सौ करोड़ के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
2 of 7
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री मोदी ने 'जय बाबा केदार' के जयकारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की संस्कृति की व्यापकता का आलौकिक दृश्य है। उन्होंने देश के सभी साधु-संतों को प्रणाम किया। कहा कि भारत की महान ऋषि परंपरा है। कहा कि मैं यहां जब भी आता हूं कण-कण से जुड़ जाता हूं।
3 of 7
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एएनआई
कहा कि गरुड़चट्टी से मेरा पुराना नाता है। गाेवर्धन पूजा के दिन मुझे केदारनाथ दर्शन का सौभाग्य मिला है। केदारनाथ में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। 2013 की आपदा के दौरान मैंने यहां की तबाही को अपनी आंखों से देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एएनआई
इस दौरान केदारनाथ आपदा को याद कर प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो गए। कहा कि बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय था। जो लोग यहां आते थे, वो सोचते थे कि क्या ये हमारा केदार धाम फिर से उठ खड़ा होगा? लेकिन मेरे भीतर की आवाज कह रही थी कि ये पहले से अधिक आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा।
विज्ञापन
5 of 7
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एएनआई
कहा कि मैंने जो पुनर्निर्माण का सपना देखा था वो आज पूरा हो रहा है। जो कि सौभाग्य की बात है। इस आदि भूमि पर शाश्वत के साथ आधुनिकता का ये मेल, विकास के ये काम भगवान शंकर की सहज कृपा का ही परिणाम हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।