Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   City bus driver assaulted; strike threatened

Dehradun News: सिटी बस चालक से मारपीट, हड़ताल की चेतावनी

Fri, 20 Nov 2026 02:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
City bus driver assaulted; strike threatened
घंटाघर के पास बाबा क्लब कपड़े की दुकान के संचालक और उसके साथियों पर सिटी बस चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना से नाराज देहरादून महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सोसाइटी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सिटी बसों का संचालन बंद कर हड़ताल की जा सकती है।
विज्ञापन

सोसाइटी की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, 18 नवंबर को दोपहर करीब 3:15 से 3:30 बजे के बीच घंटाघर के पास यह घटना हुई। आरोप है कि बाबा क्लब दुकान के संचालक और उसके 8-10 साथियों ने बस में बैठे चालक मुकेश कुमार के साथ मारपीट की। घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात भी कही गई है। घायल चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

सोसाइटी का आरोप है कि दुकान संचालक और उसके साथी पहले भी सिटी बस चालकों के साथ अभद्रता और मारपीट कर चुके हैं। दुकान के आसपास सार्वजनिक सड़क पर बस या अन्य वाहनों को खड़ा करने को लेकर भी चालकों के साथ विवाद किया जाता है। इस तरह की घटनाओं से चालकों में असुरक्षा का माहौल है। सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिटी बसें शहर में आम लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन हैं। चालकों के साथ इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो बस संचालन बंद करने जैसे कदम उठाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed